छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार सुबह एक यात्री बस पलटने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा मोरगा चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भैंस से बस की टक्कर के चलते हुआ है।
बिहार से छत्तीसगढ़ आ रही बस पलटी: बच्ची की मौत, छह से ज्यादा लोग घायल; नेशनल हाईवे पर भैंस से टकराकर हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:07 PM IST
सार
हादसे के समय बस में 30 से 40 यात्री थे। मोरगा चौकी प्रभारी विभुव तिवारी ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हादसे में चोटिल हुए ज्यादातर यात्री झारखंड के रहने वाले हैं। फिलहाल सभी को दूसरे साधन से रवाना किया गया है।
विज्ञापन