फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता बनी मां: पेट दर्द हुआ तो पता चला गर्भवती है, 13 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

Tue, 31 Jan 2023 05:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Jan 2023 05:02 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो की उम्र 21 और 22 साल है, जबकि एक आरोपी की उम्र 13 साल बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों बालिगों को जेल और नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
13 year old sexually molested victim gives birth to a child in korba
पुलिस ने दोनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। लड़की को घर में अकेला देखकर चार लड़के अपने साथ ले गए थे। खास बात यह  है कि दुष्कर्म का पता तब चला जब बच्ची गर्भवती हो गई। लड़की ने पांच दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। इसमें से एक सिर्फ 13 साल का है। जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।



यह भी पढ़ें...नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता बनी मां: पेट दर्द हुआ तो पता चला गर्भवती है, 13 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म 

13 year old sexually molested victim gives birth to a child in korba
child rape demo - फोटो : फाइल फोटो

26 जनवरी को लड़की ने घर में दिया बच्चे को जन्म
जानकारी के मुताबिक, बालको नगर क्षेत्र में रहने वाली आदिवासी लड़की से पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। बच्ची का परिजन घर में ही उपचार कर रहे थे। इस बीच बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ तो परिजनों को उसकी प्रसव पीड़ा का पता चला। फिर लड़की ने घर में ही 26 जनवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने जब बच्ची से इस बारे में पूछताछ की तो मामला खुला और इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। 

13 year old sexually molested victim gives birth to a child in korba
child rape

पिछले साल जून में हुई थी वादात
पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि वारदात जून 2022 की है। तब वह घर में अकेली थी। इसी दौरान चार लड़के घर पहुंचे और उसे जबरदस्ती सूनसान जगह पर ले गए। वहां चारों ने लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद लड़की इतना ज्यादा डर गई कि उसने घरवालों को भी इसके बारे में नहीं बताया। लड़की को पेट में दर्द हुआ तब सारी बात परिजनों के सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
13 year old sexually molested victim gives birth to a child in korba
बालको नगर थाना, कोरबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पकड़े गए आरोपियों में एक की उम्र 13 साल
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो की उम्र 21 और 22 साल है, जबकि एक आरोपी की उम्र 13 साल बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों बालिगों को जेल और नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि शनिवार को ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed