छत्तीसगढ़ के कोरबा में कोर्ट ने दामाद की हत्या में सास को उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला ने करीब एक साल पहले दामाद को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला था। युवक की पत्नी भाग गई थी तो वह रोज ससुराल जाकर घर के सामने हंगामा करता था। इसी से परेशान होकर सास ने उसकी हत्या कर दी थी। कोर्ट ने इस मामले में युवक की नाबालिग साली को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी ज्योति अग्रवाल की बेंच में हुई।
दामाद की हत्यारी सास को उम्रकैद: लाठी से पीट-पीटकर मार डाला था, पत्नी भाग गई तो रोज करता था घर के बाहर हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:40 PM IST
सार
अमित आदतन बदमाश था। आए दिन मारपीट और चोरी के मामलों में पुलिस उसे पकड़ती थी। अमित की हरकतों से उसकी पत्नी तंग आ चुकी थी। इससे परेशान होकर कुछ साल साथ में रहने के बाद किसी और के साथ भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन