फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या भोज: CM भूपेश ने कन्याओं को भोजन कराकर लिया आशीर्वाद, कहा- प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे

Thu, 30 Mar 2023 05:35 PM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:35 PM IST
सार

आज पूरे देश-प्रदेश में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रहा हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने  सीएम हाउस में रामनवमी का पर्व मनाया। इस दौरान अपने निवास में कन्या पूजन कर बालिकाओं को भोजन कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कन्याएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची। 

विज्ञापन
Kanya Bhoj IN CM Bhupesh baghel house in raipur CG
मुख्यमंत्री निवास में कन्याभोज कराते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज पूरे देश-प्रदेश में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में रामनवमी का पर्व मनाया। इस दौरान अपने निवास में कन्या पूजन कर बालिकाओं को भोजन कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कन्याएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची। 


 

Kanya Bhoj IN CM Bhupesh baghel house in raipur CG
अपनी धर्मपत्नी के साथ सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ सीएम भूपेश बघेल ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर और तिलक लगाकर पूजा-अर्चना किया। उन्हें भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व सीएम ने लगातार चार ट्वीट कर लिखा कि शक्ति स्वरूपा देवी माँ का पूजन और कन्या भोज। सब उन्हीं की कृपा है। 
 
Kanya Bhoj IN CM Bhupesh baghel house in raipur CG
कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर पूजा अर्चना करते सीएम भूपेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'भगवान श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली'
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। यहां के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं। वनवास काल के दौरान प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ’ के रूप में विकसित कर रही है। इससे प्रभु राम की महिमा, छत्तीसगढ़ के वैभवशाली अतीत और धार्मिक महत्व से देश-दुनिया परिचित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanya Bhoj IN CM Bhupesh baghel house in raipur CG
कन्या पूजन के दौरान एक नन्ही बालिका की मुस्कान ने सबका मन मोह लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कन्या पूजन के दौरान सीएम हाऊस में एक नन्ही बालिका की मुस्कान ने सबका मन मोह लिया। बच्ची की मोहक मुस्कान को देखकर सब मंत्रमुग्ध हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed