फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Sai's initiative: Prestigious NMIMS to open in Nava Raipur, boosting higher education

मुख्यमंत्री साय की पहल: नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा को मिलेगी गति

Tue, 01 Sep 2026 07:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 01 Sep 2026 07:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर रहा है। देश का प्रतिष्ठित नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना परिसर स्थापित करेगा।

विज्ञापन
Chief Minister Sai's initiative: Prestigious NMIMS to open in Nava Raipur, boosting higher education
संस्थान की स्थापना के लिए पट्टा अनुबंध और भूमि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर रहा है। देश का प्रतिष्ठित नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना परिसर स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संस्थान की स्थापना के लिए पट्टा अनुबंध और भूमि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बड़े महानगरों में जाने से रोकना चाहती है। नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की स्थापना इसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। 
विज्ञापन


नवा रायपुर  में लगभग 40 एकड़ भूमि पर नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का आधुनिक परिसर विकसित होगा। संस्थान का संचालन करने वाले विले पार्ले केलवणी मंडल को यह भूमि 90 वर्षों के पट्टे पर प्रदान की गई है। राज्य मंत्रिपरिषद ने 21 जनवरी 2026 को भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। संस्थान की स्थापना की संपूर्ण प्रक्रिया आगामी सात वर्षों में पूरी की जाएगी। हालांकि, पहला शैक्षणिक सत्र दो से तीन साल के भीतर शुरू होगा। संस्थान के पूरी तरह से बनने के बाद 10 हजार छात्र अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की स्थापना का प्रभाव केवल उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा। संस्थान के माध्यम से प्रदेश में कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे। राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की मौजूदगी से शैक्षणिक और औद्योगिक क्षेत्र के बीच सहयोग की संभावनाओं को विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed