छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पति-पत्नी के बीच बच्चे के भरण-पोषण की लड़ाई सड़क पर आ गई। कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची पत्नी ने परिसर के बाहर ही पति के कपड़े फाड़ दिए। उसका कॉलर पकड़ लिया और कहा कि, पैसे निकाल। तुम्हारे बच्चे को अकेले पालने की जिम्मेदारी मेरी नहीं है। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए सिटी कोतवाली पहुंच गए।
Chhattisgarh: बच्ची के भरण-पोषण की लड़ाई सड़क पर आई, कोर्ट के बाहर पति का कॉलर पकड़कर पत्नी बोली- पैसा निकाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:59 PM IST
सार
शशि ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान मजिस्ट्रेट मैडम ने सोहन से पूछा कि कितना कमाते हो तो उसने पांच हजार रुपये बताए। एक हजार रुपये देने के लिए कहा, पर सोहन ने मना कर दिया। इसके बाद मैडम ने कहा कि, पत्नी को साथ ले जाओ, लेकिन मना कर दिया। कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है। उससे एक बच्चा भी है। इसके चलते नहीं ले जा सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन