छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बदमाशों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म की एक अभिनेत्री पर हमला कर उस पर तरल पदार्थ फेंक दिया है। इस हमले में अभिनेत्री का हाथ और गला झुलस गया है। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के भिलाई शहर स्थित सुपेला थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री माया साहू (24) पर हमला किया है तथा उनके ऊपर तरल पदार्थ फेंक दिया है। इस घटना में अभिनेत्री को हल्की चोट आई है। पुलिस ने तरल पदार्थ के तेजाब होने से इनकार किया है।
2 of 5
अभिनेत्री माया साहू
- फोटो : Facebook
अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान एक बदमाश ने माया साहू के सर पर हमला किया तथा बाद में अभिनेत्री के ऊपर तरल पदार्थ फेंक दिया। अपने ऊपर पदार्थ गिरते ही माया चिल्लाने लगी। बदमाश घटना को अंजाम देते ही वहां से फरार हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनते ही लोगों की भीड़ माया की तरफ भागी और लोग उन्हें फौरन ही एक पड़ोसी के घर ले गए और गले और हाथ को पानी से धोया। तरल पदार्थ गिरने से माया जलन महसूस कर रही थी।
घटना की जानकारी माया के परिजनों को दिया गया जिसके बाद वह माया को फौरन ही स्थानीय अस्पताल ले गए और वहां से उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
3 of 5
अभिनेत्री माया साहू
- फोटो : Facebook
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माया को इस हमले में सर में हल्की चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार माया पर तेजाब से या ज्वलनशील पदार्थ से हमला नहीं किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से तरल पदार्थ का नमूना एकत्र का लिया है तथा जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की खोज की जा रही है।
4 of 5
अभिनेत्री माया साहू
- फोटो : Facebook
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। माया के बयान के बाद कुछ संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हम अपनी जांच में सभी चीजों को ध्यान में रखे हुए हैं। पुलिस द्वारा परिजन और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
5 of 5
अभिनेत्री माया साहू
- फोटो : Facebook
इधर दुर्ग जिला अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर पुनीत बालकिशोर ने बताया कि किसी भारी वस्तु से हमले के कारण माया के सर के पिछले हिस्से में सूजन है। बता दें कि तरल पदार्थ फेंके जाने के बाद उन्होंने हाथ और गले के निचले हिस्से में जलन की शिकायत की है। बालकिशोर ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी में माया के ऊपर किसी केमिकल को फेंका गया है हालांकि वह तेजाब नहीं है।