छत्तीसगढ़ के कोरिया में झुमका जल महोत्सव के समापन के दौरान जमकर उपद्रव हुआ। कार्यक्रम में आए लड़कों ने कुर्सियां तोड़ डालीं और फिर जमकर डांस किया। खास बात यह है कि पूरे हंगामे का पता पुलिस को भी अगले दिन चला, जब सुबह कुर्सियां टूटी हुई मिलीं। किसी ने पुलिस को उपद्रव का वीडियो भेजा। इसके बाद पुलिस ने 15 आरोपियों को चिन्हित किया है। नुकसान की भरपाई अब इनके परिजनों से होगी।
झुमका महोत्सव में उपद्रव: लड़कों ने कुर्सियां तोड़ीं, अब परिजन करेंगे भरपाई; गायक सुखबीर सिंह का था कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:07 PM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज और कैमरे से मिली रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने 15 आरोपियों को नामजद किया है। उनके परिजनों को पुलिस ने कोतवाली बुलाया और टूटी कुर्सियों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही नुकसान की भरपाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन