छत्तीसगढ़ में 72 सीटों के लिए हुए मतदान में वोटरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम चार बजे तक ही 58 फीसदी मतदान हो चुका था। दिव्यांगों को यातायात सुविधा उपलब्ध कराना हो या मतदान केंद्रों को आकर्षक रूप देना, चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया। सरगुजा में थर्ड जेंडर (तृतीय लिंग) के लोगों ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। देखिए कुछ ऐसी ही तस्वीरें।
2 of 3
third gender voter
- फोटो : amar ujala
आयोग का परिश्रम रंग लाता दिख रहा है। लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। थर्ड जेंडर के लोगों का मतदान केंद्रों में पहुंचना इसकी गवाही भी दे रहा है।
3 of 3
Third gender voter
- फोटो : CEO Chhattisgarh
सरगुजा क्षेत्र के पांच जिलों की 14 सीटों में से कम से कम चार पर राज परिवार के लोगों को मौका दिया है। क्षेत्र के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से ही भाजपा का दबदबा रहा है।मगर कांग्रेस भी हर चुनाव के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार करते आई है। विधासनभा की 90 सीटों में से इस क्षेत्र में 14 सीटें आती हैं। चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।