फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नक्सली हमले के बाद बदली नम्रता की जिंदगी, सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 12वीं रैंक

Sun, 14 Apr 2019 04:16 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 14 Apr 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Baster upsc topper Namrata Jain gets 12th rank in UPSC exam Dantewada of chhattisgarh
नम्रता जैन (फाइल फोटो) - फोटो : twitter/@Reshmi57669086

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की 25 वर्षीय नम्रता जैन (Namrata Jain) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की है। बता दें कि दंतेवाड़ा जिला देश में नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। 




 

Baster upsc topper Namrata Jain gets 12th rank in UPSC exam Dantewada of chhattisgarh
Namrata Jain - फोटो : Facebook

 जिले के गीदम प्रांत की निवासी नम्रता जैन (Namrata Jain) ने 2016 की सिविल सेवा परीक्षा में 99वीं रैंक हासिल की थी। उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए हुआ था और वह फिलहाल हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। 

Baster upsc topper Namrata Jain gets 12th rank in UPSC exam Dantewada of chhattisgarh
Namrata Jain - फोटो : Facebook

 नम्रता जैन ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'मैं हमेशा से कलेक्टर बनना चाहती थी। जब मैं आठवीं कक्षा में थी, एक महिला अधिकारी मेरे स्कूल आई थी। बाद में मुझे पता चला कि वह कलेक्टर थी। मैं उनसे काफी प्रभावित हुई। उसी वक्त मैंने तय कर लिया था कि मैं भी कलेक्टर बनूंगी।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baster upsc topper Namrata Jain gets 12th rank in UPSC exam Dantewada of chhattisgarh
Namrata Jain - फोटो : Facebook

जैन ने कहा कि कुछ समय पहले उनके कस्बे में एक पुलिस स्टेशन में नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया था जिसने उन्हें सिविल सेवा में शामिल होकर गरीबों की सेवा करने और माओवाद प्रभावित क्षेत्र में विकास लाने के लिए प्रेरित किया था।

विज्ञापन
Baster upsc topper Namrata Jain gets 12th rank in UPSC exam Dantewada of chhattisgarh
Namrata Jain - फोटो : Facebook
इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन की उम्मीद कर रहीं जैन ने कहा, 'मैं जिस जगह से आती हूं वह नक्सलवाद से बुरी तरह प्रभावित है। वहां के लोगों के पास शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। मैं अपने राज्य के लोगों की सेवा करना चाहती हूं।' जैन ने कहा कि दंतेवाड़ा में विकास लाना वहां से नक्सलवाद का सफाया करने में मदद करेगा। 

(इनपुटः पीटीआई)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed