फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Action taken against those showing negligence in duty; staff nurse at PHC Revatpur suspended.

बलरामपुर: प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित

Thu, 22 Oct 2026 08:52 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 08:52 PM IST
सार

जिले में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतपुर में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Action taken against those showing negligence in duty; staff nurse at PHC Revatpur suspended.
रेवतपुर अस्पताल का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विकासखंड राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतपुर में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग ने मामला सामने आने के 48 घंटे के भीतर निलंबन आदेश जारी किया।
विज्ञापन


प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल में नहीं था कोई स्टाफ
मामला 20 अक्टूबर का है। एक प्रसूता प्रसव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतपुर पहुंची थी, लेकिन उस समय अस्पताल में कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 21 अक्टूबर को खंड चिकित्सा अधिकारी, राजपुर से जांच प्रतिवेदन मांगा।
विज्ञापन


उसी दिन किए गए निरीक्षण में पाया गया कि मॉर्निंग ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स समय पर अस्पताल नहीं पहुंची थीं। प्रभारी द्वारा फोन किए जाने के बाद वह अस्पताल पहुंचीं, जिसके बाद प्रसूता को भर्ती कर सुरक्षित प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
खंड चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम कुंदीकला निवासी प्रसूता अनिता सिंह से स्वयं संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जांच में पुष्टि हुई कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हालांकि, प्रारंभिक जांच में स्टाफ नर्स को कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर निर्धारित किया गया है।

10 दिनों के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने मामले में विभागीय जांच आगे बढ़ाने के लिए 10 दिनों के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के जरिए विभाग ने स्पष्ट किया है कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

कलेक्टर ने दिए निगरानी के निर्देश
बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।


यह निगरानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), खंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ), एसडीएम और राजस्व अमले के माध्यम से की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। विशेष रूप से आपातकालीन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed