फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7वीं मंजिल से शटरिंग गिरी, कई जानें बाल बाल बचीं, भारी नुकसान

Wed, 16 Mar 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 16 Mar 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
shutter falling incident, mohali incident, mohali news
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग - फोटो : अमर उजाला
मोहाली के फेज-7 में उस समय भगदड़ मच गई, जब निर्माणाधीन बिल्डिंग की 7वी मंजिल से अचानक शटरिंग व लोहे की रॉडें गिरनी शुरू हो गई।

7वीं मंजिल से शटरिंग गिरी, कई जानें बाल बाल बचीं, भारी नुकसान

shutter falling incident, mohali incident, mohali news
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग - फोटो : अमर उजाला
हादसा फेज-7 के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट-ई-40 के साथ लगते प्लॉटों में उस समय सनसनी फैल गई, जब शटरिंग और रॉडों ने पास में खड़ी होंडा सिटी समेत चार महंगी कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। वहीं, प्लॉट मालिकों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। शटरिंग गिरने करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

7वीं मंजिल से शटरिंग गिरी, कई जानें बाल बाल बचीं, भारी नुकसान

shutter falling incident, mohali incident, mohali news
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के प्लॉट नंबर ई-40 में निर्माणाधीन सातवीं मंजिल पर शीशों से शटरिंग हटाने का काम चल रहा था। बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों ने जैसे ही शटरिंग का लॉक खोलना शुरू किया, तभी अचानक एक के बाद एक शटरिंग गिरने लगीं। शटरिंग का बड़ा हिस्सा साथ लगते प्लॉट ई-39 और 38 पर जा गिरा। जिससे होंडा सिटी समेत चार कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7वीं मंजिल से शटरिंग गिरी, कई जानें बाल बाल बचीं, भारी नुकसान

shutter falling incident, mohali incident, mohali news
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग - फोटो : अमर उजाला
एक कार के मालिक गगनदीप ने बताया कि वह आईटी कंपनी चलाते हैं। वह शाम को अपने ऑफिस में ही थे। अचानक तेज आवाज सुनकर वह बाहर की ओर भागे। बाहर आकर उन्होंने देखा कि उनकी कार पर शटिंरग गिरी है। जिससे उनकी होंडा सिटी और पोलो गाड़ी पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गईं। उनके ऑफिस का शेड भी टूट गया है। उन्होंने बताया कि करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कार मालिक ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

7वीं मंजिल से शटरिंग गिरी, कई जानें बाल बाल बचीं, भारी नुकसान

shutter falling incident, mohali incident, mohali news
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग - फोटो : अमर उजाला
पोलो व होंडा सिटी के मालिक गगन ने बताया कि शटरिंग गिरने के दौरान  साथ के प्लॉट में व्यक्ति अपनी ऑल्टो गाड़ी लेकर बिल्डिंग से बाहर जा रहा था। तभी उसकी गाड़ी पर अचानक शटरिंग गिर गई। गाड़ी में दो लोग बैठे थे। शटरिंग गिरता देख एक व्यक्ति तो गाड़ी से बाहर निकाल गया। लेकिन ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर ही फंस गया। मौक पर खड़े लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed