सोशल नेटवर्किंग मोबाइल एप इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक नया टूल लेकर आया है। एक्सपर्ट ने इसकी खासियतें और फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका बताया। इंस्टाग्राम ने अब युवाओं की रचनात्मक सोच को आगे बढ़ाने के लिए नया कदम उठाया है- बर्न ऑन इंस्टाग्राम।
'इंस्टाग्राम' लाया नया एक्सप्रेशन टूल, एक्सपर्ट ने बताईं खासियतें और फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को क्रिएटिव कंटेंट क्रिएशन की सुविधा देने के लिए एक्सप्रेशन टूल लेकर आया है। इस स्टिकर के साथ लोग अपनी स्टोरी में लेटेस्ट ट्रैक शामिल कर सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग में सबसे ट्रेंडिंग इंस्टाग्राम ने इस नए टूल के लिए क्रिएटिव इन्फ्लुएंसर्स को ढूंढने और उनको सामने लाने की शुरुआत कर दी है।
इसके अंतर्गत चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरियट में इंस्टाग्राम की टीम ने सिटी के सौ से ज्यादा युवाओं को इंस्टाग्राम का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने और अपनी क्रिएटिविटी से ज्यादा बेहतर कंटेंट अपलोड करने की जानकारी दी। इसके लिए बाकायदा इंस्टाग्राम द्वारा होटल में सेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर फेसबुक इंडिया के पार्टनरशिप हेड मनीष चोपड़ा ने कहा कि इंस्टाग्राम क्रिएटिविटी को बढ़ाने और यूजर की निजी अभिव्यक्तियों को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है।
ऐसे बना इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम नाम इंस्टेंट और टेलीग्राम को मिलाकर बना है। इस ऐप को जब बनाया गया तो पहले 24 घंटो में ही करीब 25000 से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया था। लोगों को यह ऐप इसलिए पसंद आया, क्योंकि इसकी वजह से लोग पर्सनल डिटेल को शेयर किए बिना अपने फोटो और अच्छे बना सकते थे। धीरे-धीरे इंस्टाग्राम लोगों को पसंद आने लगा, क्योंकि यह सिर्फ दूसरों को फॉलो करने और अपनी तस्वीर को शेयर करने के बारे में था। नौ महीने के अंदर ही इंस्टाग्राम के पास रिकॉर्ड ब्रेकिंग 7 मिलियन यूजर्स आ गए।
इंस्टाग्राम से खुले करिअर के दरवाजे
पंचकूला की रहने वाली जासमीन नागपाल और खुशबू अरोड़ा भी इंस्टाग्राम द्वारा आयोजित सेशन में पहुंची थीं। जासमीन ने कहा कि इंस्टाग्राम को उन्होंने तीन साल पहले उपयोग करना शुरू किया था। वह फैशन की दुनिया में काम करती हैं। धीरे-धीरे उनके फोलोअर्स बढ़ने लगे तो उनको फैशन ब्रांड से ऑफर आने लगे। उन्होंने कहा कि वास्तव में इंस्टाग्राम में ऑडियंस कैसी तैयार करनी है, यह देखना आवश्यक है। उनके साथ आईं खुशबू अरोड़ा ने कहा कि वह एमसीएम कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन करते हुए वह फैशन के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इंस्टाग्राम को उन्होंने चार साल पहले उपयोग करना शुरू किया और अब उनके काफी फोलोअर्स हैं। वह स्टाइलिंग पर काम करती हैं। इंस्टाग्राम से उनको काफी फायदा हुआ।