मिलिए 8 साल के रेयान से जिसने एक साल में कमाए 184 करोड़ रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 19 Dec 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Eight Year Old Ryan Kaji become Highest Paid YouTuber in 2019 Earns 26 Million
ryan kaji - फोटो : social media

    इंटरनेट और अच्छे स्मार्टफोन की उपलब्धता बढ़ने के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा टॉप पर है। यूट्यूब, फेसबुक, टिकटॉक, शेयर चैट और हेल्लो जैसे तमाम प्लेटफॉर्म्स पर आपको वीडियो-ही-वीडियो मिलेंगे। इन वीडियो से लोगों की कमाई भी खूब हो रही है।

    यूट्यूब
    यूट्यूब

    पको जानकर हैरानी होगी कि एक आठ साल के बच्चे ने साल 2019 में यूट्यूब से सबसे ज्यादा पैसे कमाए हैं। आठ साल की इस बच्चे ने पिछले 11 महीने में अपने यूट्यूब चैनल से 26 मिलियन डॉलर यानी करीब 184.4 करोड़ रुपये कमाए हैं। आइए जानते हैं इस आठ साल की बच्चे के बारे में...

    ryan kaji
    ryan kaji - फोटो : social media

    महज आठ साल की उम्र में 184 करोड़ रुपये सालाना कमाने वाली इस बच्चे का नाम रेयान काजी है। इसकी असली नाम रेयान गुआन है। इस बच्चे ने 2018 में अपने यूट्यूब चैनल से 156 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं अब फोर्ब्स ने 2019 में सबसे ज्यादा कमाने वाले यूट्यूबर्स की लिस्ट जारी की है जिसमें रेयान काजी पहले पायदान पर है। रेयान काजी के चैनल का नामRyan ToysReviewहै।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें