फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: बहुत आसान है RTI की मदद से सरकारी विभाग से कोई सूचना लेना, ये रहा आसान सा प्रोसेस

Fri, 26 Nov 2021 01:58 PM IST
Mishra मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mishra मिश्रा Updated Fri, 26 Nov 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
Very easy to take any information from government offices with the help of rti let's know process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या आप किसी विभाग से कोई सूचना लेना चाहते हैं? क्या कोई सरकारी दस्तावेज की कॉपी लेना चाहते हैं? तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप ऑनलाइन RTI आवेदन करके सूचना ले सकते हैं। RTI यानी सूचना का अधिकार ये शब्द आपने कहीं पढ़ा होगा या सुना होगा। सूचना का अधिकार आम आदमी को अधिकार देता है सरकारी सिस्टम से सवाल करने का और भ्रष्टाचार रोकने के लिए आवाज उठाने का। साल 2005 में इस क्रांतिकारी कानून को लागू किया गया। जब से ये कानून लागू हुआ है आम आदमी का सरकारी सिस्टम से सम्पर्क करना आसान हो गया है। भारत में इस तरह के कानून की बहुत ज्यादा जरुरत थी। जिससे सरकारी विभागों में क्या चल रहा है? कौन सी योजना ने आम आदमी को क्या लाभ दिया है, इसकी जानकारी आसानी से ली जा सके। अब हर कोई इस अधिकार का उपयोग करके ये सभी जानकारी किसी भी सरकारी विभाग से मांग सकता हैं। RTI की मदद से आप सरकार से किसी प्रमाणित दस्तावेज की कॉपी भी मांग सकते हैं।

Very easy to take any information from government offices with the help of rti let's know process
सूचना का अधिकार - फोटो : istock

RTI के लिए आवेदन कैसे करें:

  • सबसे पहले आपको सादे कागज पर एक आवेदन लिखना होता है उस विभाग को जिससे आप सूचना लेना चाहते हैं।
  • आवेदन के साथ आपको 10 रुपये की फीस भी देनी होती है।
  • यदि आवेदक के पास BPL कार्ड है तो उनको RTI की फीस नहीं देनी होती है। ये नियम सेक्शन 7(5) के तहत आता है।
  • यदि आवेदक का आवेदन गलत विभाग में चला गया है तो सेक्शन 6(3) के तहत वो विभाग आपके आवेदन को सही विभाग में भेज देगा। 
  • इस बात का जरूर ध्यान दें कि जिस विभाग से सूचना लेनी है उसका नाम स्पष्ट लिखें।
  • फीस जमा करने के बाद उस विभाग के जन सूचना अधिकारी के नाम से उसे डाक द्वारा भेज दें, यह उसकी जिम्मेदारी है कि 30 या 35 दिन के अंदर आपको द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे।
Very easy to take any information from government offices with the help of rti let's know process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • यदि आप ऑनलाइन सूचना लेना चाहते हैं तो आप RTI ONLINE गूगल पर टाइप करके आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
  • वेबसाइट खुलने के बाद भाषा चुन लें, उसके बाद प्रथम अपील के विकल्प को चुनें।
  •  प्रथम अपील का पेज खुलने के बाद आप को एक फॉर्म देखने को मिलेगा। जिसमें जो सूचनाएं आपसे पूछी जाएं उनको भर दें।
  • सूचनाएं सही सही भरने के बाद सबमिट बटन को क्लिक कर दें।
  • आपका RTI एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा हो चुका हैं।
  • आपके ईमेल पर एक मेल आएगा जो  बताता है कि आपका आवेदन पूरा हो गया है।
  • उसके 10 से 30 दिन के अंदर आपके पास जवाब भी आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Very easy to take any information from government offices with the help of rti let's know process
सूचना का अधिकार - फोटो : istock

RTI से आप इन विभागों से सूचना ले सकते हैं: 

  •  राष्ट्रपति भवन
  •  प्रधानमंत्री कार्यालय
  •  राज्यपाल कार्यालय
  • मुख्यमंत्री कार्यालय 
  •  चुनाव आयोग
  •  संसद और विधानमंडल
  • सभी सरकारी ऑफिस, कोर्ट 
  •  सभी सरकारी बैंक
  • पुलिस विभाग
  • सरकारी अस्पताल
  • सरकारी बीमा
  • फोन कंपनियां
विज्ञापन
Very easy to take any information from government offices with the help of rti let's know process
सूचना का अधिकार - फोटो : istock

आवेदक को ये जानना बहुत जरूरी है, कि जो सूचनाएं देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को प्रभावित करती हैं वे आवेदक को नही दी जा सकती। सूचना का अधिकार जम्मू कश्मीर के अलावा पूरे देश में लागू है। किसी विभाग की आंतरिक जांच से जुड़ी जानकारी भी आवेदक को सेक्शन 8 के तहत नही दी जा सकती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed