योजनाबद्ध ढंग से किया गया निवेश हमेशा अच्छा रिटर्न लेकर आता है। आज के दौर में निवेश के ऐसे कई विकल्प खुल गए हैैं, जहां पर इन्वेस्टमेंट करके आप कम समय में अच्छा खासा फंड बना सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आप ऐसी योजनाओं में निवेश करना चाहते हैं, जहां पर आपको टैक्स बेनिफिट मिल सके। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट मिलेगी। इन स्कीम्स में इन्वेस्ट करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छी रकम इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा बेटी की शादी या अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन टैक्स सेविंग स्कीम्स के बारे में विस्तार से -
Tax Saving Schemes: इन स्कीम्स में निवेश करने पर टैक्स में मिलती है बचत, मैच्योरिटी के समय बना सकते हैं अच्छा खासा फंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
अगर आप टैक्स बचत करने के उद्देश्य से किसी स्कीम में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये स्कीम आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें निवेश करने पर आपको 6.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलता है। इसके अलावा इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट भी मिलती है।
नेशनल पेंशन स्कीम
इस खास योजना में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र के कर्मचारी निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये की बचत होगी। इसके अलावा आप इनकम टैक्स की धारा 80CCD (1B) के अंतर्गत अतिरिक्त 50 हजार रुपये भी बचा सकते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
इस योजना में आपको कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होगा। निवेश के दौरान आपको हर महीने अपने पब्लिक प्रोविडेंट खाते में 500 रुपये जमा करने होते हैं। वहीं अधिकतम आप कितने भी रुपये इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है। आप आसानी से किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में विजिट करके अपना पब्लिक प्रोविडेंट अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।