फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Mobile Banking: बस एक कॉल पर निपट जाएंगे बैंक के कई काम, जानिए SBI की इस खास सुविधा के बारे में

Sun, 21 Nov 2021 11:08 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 21 Nov 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
SBI Mobile banking services you can easily take SBI mobile banking service from home
SBI Mobile banking service - फोटो : Istock

आज की इस डिजिटल दुनिया ने हमारी लाइफस्टाइल को बदल के रख दिया है। आज हमारे कई काम घर बैठे हो जा रहे हैं। पहले जहां छोटे छोटे कामों को करने में हमारा काफी समय बर्बाद होता था। अब वही काम मिनटों में मोबाइल फोन के जरिए हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कई बड़े बैंक मोबाइल फोन बैंकिंग की सुविधा अपने ग्राहकों को दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं एसबीआई मोबाइल बैंकिंग सर्विस के बारे में, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने बैंक के कई काम निपटा सकते हैं। एसबीआई के मोबाइल फोन बैंकिंग के जरिए आपके बैंक से  जुड़े काम महज एक फोन कॉल पर हो जाएंगे। इसमें आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। ऐसे में आपके समय और धन दोनों की काफी बचत होगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मोबाइल फोन बैंकिंग सर्विस के बारे में विस्तार से -

SBI Mobile banking services you can easily take SBI mobile banking service from home
SBI Mobile banking service - फोटो : Istock

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सभी ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग की शुरुआत कर रखी है। इसके लिए उसने टोल फ्री नंबर 1800-1234 जारी किया है। 

SBI Mobile banking services you can easily take SBI mobile banking service from home
SBI Mobile banking service - फोटो : Istock

इस टोल फ्री नंबर के जरिए आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी जाने वाली बैंकिंग सुविधाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर आपको एसबीआई द्वारा दी जा रही ढेरों सेवाओं के फायदे मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Mobile banking services you can easily take SBI mobile banking service from home
SBI Mobile banking service - फोटो : Istock

आप आसानी से इस नंबर पर फोन करके अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप पिछली 5 ट्रांजेक्शन के विषय में भी जान सकते हैं। फोन कॉल के जरिए आप अपने एटीएम कार्ड को भी जारी करवा सकते हैं। वहीं कुछ गलत होने पर अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक भी आप इसकी मदद से कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI Mobile banking services you can easily take SBI mobile banking service from home
SBI Mobile banking service - फोटो : Istock

एसबीआई द्वारा जारी किए गए इस टोल फ्री नंबर के ढेरों बेनिफिट्स हैं। आप आसानी से घर बैठे इसके जरिए बैकिंग से जुड़े कई फायदे उठा सकते हैं। इसमें आपको किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा। आपके बैंकिंग से जुड़े कई काम घर बैठे एक मोबाइल कॉल पर हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed