अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारक हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट किया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा 30 सितंबर 2021 से बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दी है। इसी कड़ी में एसबीआई ने भी अपने ग्राहकों आगाह किया है। एसबीआई ने अपने खाता धारकों को 31 मार्च 2022 के पहले पैन-आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कहा है। बैंक ने कहा है कि अगर ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी बैंकिंग सेवाएं ठप हो सकती हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करें और बिना किसी परेशानी के बैंकिंग सेवा का आनंद लेते रहें। इसके साथ ही बैंक ने कहा कि पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आपने भी अभी तक पैन-आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है तो आपके पास 31 मार्च तक का समय है। उससे पहले ये काम निपटा लीजिए। आइए जानते हैं पैन-आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका...
{"_id":"61ff92ad8df7930300348dba","slug":"sbi-account-holder-link-aadhaar-with-pan-card-before-31st-march-otherwise-your-account-will-be-suspended","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SBI Alert: एसबीआई खाताधारक 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती है आपकी बैंकिंग सेवा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
SBI Alert: एसबीआई खाताधारक 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती है आपकी बैंकिंग सेवा
Sun, 06 Feb 2022 05:24 PM IST
आशिकी पटेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 06 Feb 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई खाताधारक 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई खाताधारक 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें पैन-आधार कार्ड को लिंक
- पैन और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए सबसे पहले आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाएं। यहां पर बाईं तरफ आपको Link Aadhaar का ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
एसबीआई खाताधारक 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम
- फोटो : amar ujala
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको PAN, AADHAAR और आधार में जैसे आपका नाम लिखा है बिल्कुल वैसे ही भरना है। अगर आपके आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल है तो 'I have only year of birth in aadhaar card' के बॉक्स को टिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई खाताधारक 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम
- फोटो : अमर उजाला
- इसके बाद कैप्चा कोड डालें या फिर OTP के लिए टिक करें। फिर लिंक आधार के बटन को क्लिक करें। इसके बाद आसानी से आपका PAN और Aadhaar लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
एसबीआई खाताधारक 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम
- फोटो : अमर उजाला
एक तरीका ये भी
- आप PAN और Aadhaar को SMS के जरिए भी लिंक कर सकते हैं। मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें - UIDPAN<12-digit Aadhaar><10-digit PAN> इस मैसेज को 567678 या 56161 पर भेज दें और फिर आसानी से हो जाएगा काम।