{"_id":"5e3d98118ebc3ee61e69b1bf","slug":"rose-flowers-worth-rs-35-lakh-sold-on-rose-day-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत की नगरी में रोज डे पर बिके 35 लाख के गुलाब, फूल बेचने वालों की हुई चांदी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
मोहब्बत की नगरी में रोज डे पर बिके 35 लाख के गुलाब, फूल बेचने वालों की हुई चांदी
ताजनगरी में लगभग एक लाख लोगों ने रोज डे पर मोहब्बत का इजहार किया। इजहार-ए-इश्क में जुबां का काम दिलकश गुलाब ने किया। वेलेंटाइन वीक के पहले ही दिन फूलवालों की चांदी हो गई। एक अनुमान के मुताबिक रोज डे पर शहर में करीब 35 लाख रुपये के गुलाब बिके।
2 of 5
गुलाब खरीदते युवा
- फोटो : अमर उजाला
रोज डे पर लाल गुलाब की कीमत 20 रुपये से बढ़ाकर 30 कर दी, जबकि सफेद और पीले 25 की बजाय 40 में बिके। शहर में मदिया कटरा, फूल सैयद, भगवान टॉकीज, बोदला में फूलों का कारोबार है।
3 of 5
गुलाब खरीदता युवक
- फोटो : अमर उजाला
मदिया कटरा पर फूल विक्रेता सोनू ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिर्फ 20 फूल बिके थे, रोज डे पर 250 बिके। रेट प्रति फूल 10 रुपये बढ़ गए। यह तेजी पीछे से ( मंडी ) से ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुलाब हुआ महंगा
- फोटो : अमर उजाला
भगवान टॉकीज पर फूल विक्रेता हरि शंकर ने बताया कि सिकंदरा और बल्केश्वर मंडी से लगभग 1.25 लाख फूल ( एक किलो में 200 फूल के हिसाब से अनुमान) बिके। इनमें से लगभग एक लाख बिक जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
5 of 5
rose
- फोटो : rose
मदिया कटरा में ही फूलों की 12 दुकानें हैं। इन पर 20 हजार से ज्याद गुलाब बिक गए। अनुमान के मुताबिक रोज डे पर करीब 35 लाख रुपये का गुलाब के फूलों का कारोबार हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।