फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Public Provident Fund: पीपीएफ में निवेश करने पर मिलते हैं ये विशेष फायदे, जानें इनके बारे में

Tue, 07 Dec 2021 03:11 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Public Provident Fund benefits know all details about this scheme
Public Provident Fund benefits - फोटो : Istock

अपने भविष्य की चिंता हम सभी को होती है। इसी को ध्यान में रखकर हम में से अधिकतर लोग बचत करते हैं, ताकि भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके। बुढ़ापे में अगर आप आर्थिक रूप से सशक्त रहेंगे, तो आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में आप अपनी 60 वर्ष के बाद की जिंदगी को आसानी से जी सकेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत की एक बड़ी आबादी पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करती है। इन्वेस्टमेंट के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड काफी बढ़िया विकल्प है। इसमें निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी पीरियड के बाद काफी अच्छा रिटर्न मिलता है, जिसके सहारे आप अपने भविष्य की जिंदगी के साथ आसानी से गुजर बसर कर सकेंगे। पीपीएफ में निवेश करने की अवधि 15 सालों की होती है। अगर व्यक्ति चाहे, तो इसे पांच सालों के लिए बढ़ा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि पीपीएफ निवेश में व्यक्ति को क्या क्या फायदे मिलते हैं -

Public Provident Fund benefits know all details about this scheme
Public Provident Fund benefits - फोटो : Istock

टैक्स बेनिफिट्स

अगर आप अपने पैसों को पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करते हैं, तो आपको कई तरह के टैक्स बेनिफिट्स मिलते हैं। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C में इस बात का उल्लेख है कि पीपीएफ में इन्वेस्ट किए गए पैसों पर 1.5 लाख रुपये का टैक्स डिडक्शन का फायदा मिलेगा। पीपीएफ निवेश पर मिलने वाली राशि और रिटर्न दोनों पर निवेशकों को टैक्स में छूट मिलता है।

Public Provident Fund benefits know all details about this scheme
Public Provident Fund benefits - फोटो : Istock

बढ़िया ब्याज दर

पीपीएफ में निवेश किए गए पैसों पर इन्वेस्टर को अच्छा रिटर्न मिलता है। वर्तमान समय में इसमें निवेश करने पर व्यक्ति को 7.1 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। पीपीएफ निवेश पर मिलने वाले ब्याज दर को हर साल कंपाउंड किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund benefits know all details about this scheme
Public Provident Fund benefits - फोटो : pixabay

लोन बेनिफिट

अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करते हैं, तो आपको इस पर लोन बेनिफिट भी मिलते हैं। हालांकि लोन आप अकाउंट खुलवाने के तीसरे से छठे साल तक ही ले सकते हैं। इस लोन का उपयोग आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी जरूरी कार्यों के लिए कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed