फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birth Certificate: बहुत आसान है ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना, जानें इसका आसान प्रोसेस

Tue, 07 Dec 2021 01:09 PM IST
Mishra मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mishra मिश्रा Updated Tue, 07 Dec 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
how to apply birth certificate online for new born baby
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। शहर में इस प्रमाण पत्र को नजदीकी रजिस्ट्रार से बनवाया जाता है। इसके साथ ही जिस सरकारी अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है उसके इंचार्ज भी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर सकते है। निजी अस्पताल केवल सुचना दे सकते हैं। इसके साथ ही अस्पताल बच्चे के पिता को एक इन्फॉर्मेंट आईडी जारी करते हैं। जो बच्चे के पिता होने का प्रमाण पत्र होता है। ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिन के अंदर ही बनवाना होता है। जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये बच्चे के भविष्य में काम आता है। अगर आप भी जल्द ही माता पिता बने हैं तो अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जल्द से जल्द बनवा लें, नहीं तो देर होने पर आपको मुश्किल हो सकती है। इसके साथ ही माता पिता जो बच्चे का नाम रखना चाहते है उसे उसी समय उस फॉर्म में लिख दें अन्यथा भविष्य में नाम बदलने में परेशनी हो सकती है। ऐसा करने से आपका समय बचेगा और दोबारा नहीं बनवाना पड़ेगा। अब इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब ये घर बैठे ही ऑनलाइन बन जाता है, जिसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इस बात का ध्यान रखें कि आइए जानें क्या है जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया-

how to apply birth certificate online for new born baby
जन्म प्रमाण पत्र - फोटो : istock

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए माता पिता के प्रमाण पत्रों की जरूरत होती है

 

  • अस्पताल से दिया गया बच्चे का जन्म पत्र 
  • अभिभावक का पहचान पत्र (आधार कार्ड)
how to apply birth certificate online for new born baby
जन्म प्रमाण पत्र - फोटो : istock
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
  • सबसे पहले आपको यूपी की जन्म प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट www.crsorgi.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • यह वेबसाइट जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1969 के नियमों के तहत बनाई गयी है। 
  • वेबसाइट को ओपन करने के बाद होम पेज खुलकर आएगा, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको अपनी एक आईडी बनानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply birth certificate online for new born baby
जन्म प्रमाण पत्र - फोटो : istock
  • आईडी बनाने के लिए होम पेज के साइड में ही इसका विकल्प आपको देखने को मिलेगा। 
  • साइन उप करते ही आपसे नाम,मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी,राज्य,जिला और पंजीकरण इकाई भी पूछी जाएगी।
  • आईडी बनने के बाद आप जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को आगे बढ़ा पाएंगे। 
विज्ञापन
how to apply birth certificate online for new born baby
जन्म प्रमाण पत्र - फोटो : istock
  • जन्म प्रमाण पत्र के फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को सही सही भर दें। उसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही फॉर्म जमा हो जाएगा, इसका कन्फर्मेशन मैसेज आपके दिए गए मोबाईल नंबर पर आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed