फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिटेन के इस खूबसूरत और सबसे छोटे घर में हैं सभी सुविधाएं, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Fri, 16 Oct 2020 04:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 16 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
property believed to be the smallest detached house in Britain built at the entrance to Grimston Park
ब्रिटेन का सबसे छोटा घर - फोटो : www.carterjonas.co.uk

अपने सपनों के घर को लेकर सभी ख्वाब सजोंते हैं। हर कोई चाहता है कि उनका एक बड़ा सा बंगला हो, बड़े-बड़े रूम, किचन, बाथरूम और घर के आगे लॉन हो। लेकिन अगर ये सभी सुविधाएं आपको छोटी सी जगह पर मिल जाएं गो आप क्या कहेंगे? जी हां, टैडकास्टर के पास उत्तरी यॉर्कशायर में ग्रिमस्टन पार्क के प्रवेश द्वार पर निर्मित इस घर में लाउंज, रसोई और बाथरूम भी है। घर के ग्राउंड फ्लोर में एक हॉलवे-कम-ड्रेसिंग क्षेत्र है। 

property believed to be the smallest detached house in Britain built at the entrance to Grimston Park
ब्रिटेन का सबसे छोटा घर - फोटो : www.carterjonas.co.uk

इतना ही नहीं, घर में सीढ़ियां भी हैं, जो डबल बेड की ओर जाती हैं। घर में 14 सालों से पति-पत्नी रह रहे हैं और अब वे रहने के लिए कोई बड़ी जगह ढ़ूंढ रहे हैं। नए मालिक को किसी प्रकार के कर और रखरखाव के खर्च के बिना कंट्री एस्टेट में रहने का लाभ मिलेगा। 

property believed to be the smallest detached house in Britain built at the entrance to Grimston Park
ब्रिटेन का सबसे छोटा घर - फोटो : www.carterjonas.co.uk

इस प्रॉपर्टी को ब्रिटेन का सबसे छोटा घर माना जाता है। इसका आकार सिर्फ 10 फीट बाय आठ फीट है। घर की कीमत 250,000 ब्रिटिश पाउंड है। दो मंजिलों पर विभाजित आवास का अधिकांश हिस्सा ग्राउंड फ्लोर पर है। जहां एक चिमनी के साथ टीवी भी है। यह घर लाइमस्टोन एश्लर ब्लॉकों से निर्मित है और इसमें कई विशिष्ट आर्किटेक्चर विवरणों की विशेषता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
property believed to be the smallest detached house in Britain built at the entrance to Grimston Park
ब्रिटेन का सबसे छोटा घर - फोटो : www.carterjonas.co.uk

घर की छत पर सीढ़ियां हैं, जिसमें घुटने टेके हुए एक योद्धा की मूर्ति भी है। घर के बाहर एक लॉन भी है, जहां छोटी दीवार के ऊपर लोहे की रेलिंग लगी हुई है। संपत्ति के कुछ हिस्सों का उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आरएएफ द्वारा किया गया था और मुख्य संपत्ति को अब लग्जरी आवास में बदल दिया गया है।

विज्ञापन
property believed to be the smallest detached house in Britain built at the entrance to Grimston Park
ब्रिटेन का सबसे छोटा घर - फोटो : www.carterjonas.co.uk

घर के अंदर मेहमानों के मनोरंजन के लिए ज्यादा जगह नहीं है, लेकिन रसोई में इतनी जगह है कि उनके लिए अल फ्रेस्को डाइनिंग तैयार किया जा सके। घर से ग्रिम्स्टन पार्क और इससे जुड़े पार्कलैंड के दृश्य दिखते हैं, जो व्हॉर्फ नदी तक फैला हुआ है। दूर से टैडकास्टर दिखाई देता है और साथ ही कम से कम दो कारों के लिए जगह भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed