बॉलिवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने हजारों लोगों को पैसे और खाने से लेकर कई जरूरत की चीजें पहुंचाईं। इसके साथ ही उन्होंने प्रवासी मजदूरों को भी उनके घर पहुंचाया। उनकी इस दरियादिली को देखते हुए लोगों ने उन्हें 'मसीहा' तक बुलाना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारस, लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपनी आठ प्रॉपर्टीज को गिरवी रखकर 10 करोड़ रुपये का लोन लिया है।
सोनू सूद की दरियादिली, गिरवी रखी आठ प्रॉपर्टी, लोगों की मदद के लिए लिया 10 करोड़ का लोन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन