फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF DOB Change: पीएफ रिकॉर्ड में गलत हो गई है जन्मतिथि, तो घर बैठे कर सकते हैं बदलाव, जानिए आसान तरीका

Tue, 28 Dec 2021 06:12 PM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 28 Dec 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
PF DOB Change how to update wrong date of birth in pf account know the process
पीएफ रिकॉर्ड्स में ऐसे ठीक करें जन्मतिथि - फोटो : iStock

अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ में खाता है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड का पैसा उनकी जिंदगी भर की कमाई होती है। जबतक आप नौकरी में रहते हैं, तब तक हर महीने आपके वेतन का कुछ हिस्सा पीएफ में जमा होता है और जब आप रिटायर होते हैं तो एक अच्छी खासी रकम आपके पास होती है। ऐसे में ईपीएफ से समंधित कोई भी गलती आपकी जिंदगी भर की कमाई पर भारी सकती है। आपको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि ईपीएफओ इन गलतियों को सुधारने का भी मौका देता है। हाल ही में ईपीएफओ ने अपने एक सर्कुलर में जन्म तिथि बदलने की भी सुविधा दी है। ऐसे में आप घर बैठे अपनी जन्मतिथि अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं ईपीएफ रिकॉर्ड में जन्मतिथि को कैसे अपडेट किया जा सकता है.... 


 
PF DOB Change how to update wrong date of birth in pf account know the process
पीएफ रिकॉर्ड्स में ऐसे ठीक करें जन्मतिथि - फोटो : istock
पीएफ रिकॉर्ड्स में ऐसे ठीक करें डेट ऑफ बर्थ 
  • पीएफ रिकॉर्ड्स में अपनी डेट ऑफ बर्थ को ठीक करने के लिए आपको सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ वेबसाइट पर जाना होगा। 
PF DOB Change how to update wrong date of birth in pf account know the process
पीएफ रिकॉर्ड्स में ऐसे ठीक करें जन्मतिथि - फोटो : istock
  • इसके बाद अपना UAN नंबर डालना होगा। फिर पासवर्ड और कैप्चा कोड भी डालना होगा। यहां एक नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको Manage टैब पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PF DOB Change how to update wrong date of birth in pf account know the process
पीएफ रिकॉर्ड्स में ऐसे ठीक करें जन्मतिथि - फोटो : iStock
  • इसके बाद आपको Modify Basic Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको कुछ विकल्प दिए जाएंगे उसमें आपको अपना नाम और अपनी सही जन्म तिथि एंटर करनी होगी।
विज्ञापन
PF DOB Change how to update wrong date of birth in pf account know the process
पीएफ रिकॉर्ड्स में ऐसे ठीक करें जन्मतिथि - फोटो : istock
  • फिर नीचे कुछ कॉलम दिए जाएंगे, जिसपर आपको टिक करना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए Update बटन पर टैप कर दें। इसके बाद आपकी यह जानकारी आपके एंप्लॉयर के पास अप्रूव होने के पास जाएगा और जब आपका एंप्लॉयर इसे अप्रूव कर देगा तो आपकी डेट ऑफ बर्थ पीएफ रिकॉर्ड में चेंज हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed