{"_id":"59c35c284f1c1b20688b5b6e","slug":"you-don-t-have-to-face-cash-shortage-during-navratra-by-following-these-five-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्र स्पेशलः फेस्टिव सीजन में अपनाएं ये 5 तरीके, पैसे की कमी न होगी","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
नवरात्र स्पेशलः फेस्टिव सीजन में अपनाएं ये 5 तरीके, पैसे की कमी न होगी
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 21 Sep 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : shopping
नवरात्रों के साथ ही देश भर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में सबसे ज्यादा पैसा खर्च होता है। कई बार खर्च इतना ज्यादा होता है कि घर का बजट भी बिगड़ जाता है। ऐसे में लोन लेने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता है, जिससे आप घर के बिगड़े बजट को सही कर सकें। हम आपको बताने जा रहे हैं लोन लेने के 5 तरीके, जिनका इस्तेमाल करके आप त्योहारी सीजन में अपनी पसंद की खरीददारी आसानी से कर सकते हैं।
कंपनी से ले सकते हैं लोन
अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं तो सबसे पहले वहां से लोन के लिए अप्लाई करें। इसका फायदा ये होगा कि कंपनी में आप आसानी से अपनी सैलरी के हिसाब से लोन ले सकते हैं। इसका रिपेमेंट भी आसानी से 3 महीने से लेकर के 2 साल के बीच कर सकते हैं, जिसपर किसी तरह का कोई ब्याज भी नहीं लगता है। इसके लिए आपको अपनी कंपनी में बॉस, एचआर और अकाउंट डिपार्टमेंट से संपर्क करना होगा। इसके बाद तीन दिन के अंदर लोन अमाउंट प्रोसेस हो जाएगा।

credit cards
क्रेडिट कार्ड से कैश विदड्रॉल
अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड की सुविधा है तो फिर ये सबसा तेज माध्यम है जिससे तुरंत कैश मिल सकता है। आमतौर पर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल शॉपिंग के लिए करते हैं, लेकिन वक्त पड़ने पर आप इसका लाभ कैश निकालने के लिए भी कर सकते हैं। आप अपनी कार्ड लिमिट का 80 फीसदी तक अमाउंट एटीएम के जरिए निकाल सकते हैं। हालांकि इसपर आपको 3 फीसदी तक ब्याज और इतनी ही ट्रांजेक्शन फीस लगेगी।

होम लोन पर टॉप अप
अगर आपने पहले से होम लोन लिया हुआ है तो आप 20 साल के पीरियड के लिए 50 लाख तक का लोन ले सकते हैं। यह ऑप्शन तभी काम करता है, जब आप लगातार कुछ सालों तक होम लोन का रिपेमेंट कर चुके हैं। बैंक भी आपको तीन दिन के अंदर लोन प्रोसेस कर देंगे, क्योंकि उनके पास पहले से ही आपके सारे डॉक्यूमेंट मौजूद होते हैं। इसके साथ सबसे बड़ा निगेटिव पाइंट ये ही है कि डिफॉल्ट होने पर आपको बहुत ज्यादा पैसा अतिरिक्त देना होगा।

पर्सनल लोन
यह लोन लेने का एक और सबसे तेज तरीका है। हालांकि इस पर आपको 13 से 24 फीसदी तक ब्याज देना होगा। अगर आपका सीबिल स्कोर अच्छा है तो फिर आपका बैंक 30 मिनट से लेकर के 3 दिन के अंदर यह लोन दे देगा। हो सकता है बैंक की तरफ से प्री-अप्रूव्ड लोन हो, जिससे प्रोसेस तेज हो सकता है। इस लोन के लिए आपको 3 फीसदी तक प्रोसेसिंग फीस और ईएमआई पर जीएसटी भी देना होगा।