फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन के बच्चे का भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, फॉलो करना होगा ये प्रोसेस

Thu, 21 Sep 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 21 Sep 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
now you can make new born baby aadhaar card by following these simple steps
- फोटो : UIADI
अब आप अपने एक दिन के जन्मे बच्चे का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। चाहे उसका नाम रखा हो या नहीं उसकी यूनिक आईडेंटिटी जिंदगी भर के लिए बन जाएगी। देश के कुछ शहरों में मौजूद अस्पताल भी अपने यहां ऐसे जन्में बच्चों का आधार कार्ड बच्चे के जन्म लेते ही आधार कार्ड के लिए प्रोसेस पूरा कर लेते हैं। हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने एक दिन के बच्चे से लेकर के 15 साल के बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकते हैं....
now you can make new born baby aadhaar card by following these simple steps
aadhaar card
पांच साल के बच्चे को नहीं देना होगा बायोमेट्रिक डाटा
  • एक दिन से लेकर के पांच साल तक के बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए किसी तरह का कोई बायोमीट्रिक डाटा नहीं लिया जाता है, क्योंकि 5 साल तक के बच्चे का बायोमीट्रिक लगातार बदलता रहता है। 
  • बच्चा 5 साल को हो जाएगा, उसके बाद बच्चे का बायोमीट्रिक डाटा लिया जाएगा। हालांकि, आधार नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा।
  • जब बच्चा 15 साल का हो जाएगा तो आखिरी बार उसका बायोमीट्रिक डाटा रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद आधार के बायोमेट्रिक डाटा
now you can make new born baby aadhaar card by following these simple steps
aadhar
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत
बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ेगी, उनमें बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और माता-पिता का आधार कार्ड व आईडेंटिटी प्रूफ चाहिए होगा। इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से आप अपने बच्चे का आधार कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
now you can make new born baby aadhaar card by following these simple steps
- फोटो : Reuters
ऐसे बनवाएं अपने बच्चे का आधार 
  • बच्चों और बड़ों के लिए आधार बनवाने की प्रक्रिया एक ही है सिर्फ दस्तावेजों का फर्क होता है। 
  • यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं और आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। 
  • वहां फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें बच्चे का नाम, अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता भरें। 
  • इसके बाद आपका आधार कार्ड सेंटर पर अप्वाइंटमेंट फिक्स हो जाएगा। इसके बाद आधार कार्ड एनरोलमेंट सेंटर या ई-सेवा केन्द्र पर अप्वाइंटमेंट लें।
  • तय दिन और समय पर आधार एनरोलमेंट सेंटर जाएं और साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज जरूर ले जाएं। 
  • वहां पर सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करने के बाद आपके बच्चे का आधार कार्ड बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
now you can make new born baby aadhaar card by following these simple steps
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
आधार कार्ड की मदद से बनेंगे यह डॉक्यूमेंट्स भी
जब आपके बच्चे का आधार कार्ड बन जाएगा तो फिर इसकी मदद से आप आसानी से पासपोर्ट, पैन कार्ड, स्कूल में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed