{"_id":"5cd011a3bdec22070352a52d","slug":"you-can-use-atm-for-these-seven-purposes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ पैसे निकालने के काम नहीं आता है ATM, लोन अप्लाई करने के साथ मिलती हैं ये सात सुविधाएं","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
सिर्फ पैसे निकालने के काम नहीं आता है ATM, लोन अप्लाई करने के साथ मिलती हैं ये सात सुविधाएं
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 06 May 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक आप सोचते होंगे कि एटीएम का सिर्फ एक ही इस्तेमाल होता है और वो है पैसे निकालना। लेकिन आज हम आपको एटीएम की सात ऐसी सेवाओं के बारे में बताएंगे जिनके माध्यम से आपको बहुत लाभ होगा। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि एटीएम के जरिए आप लोन के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं और टैक्स का भुगतान भी कर सकते हैं। इसके अलावा एटीएम आपको ट्रेन का टिकट बुक करने की सुविधा, फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा, इंश्योरेंस पॉलिसी की राशि के भुगतान की सुविधा, कैश ट्रांसफर की सुविधा, बिल का भुगतान करने के लिए और कई सुविधाएं प्रदान करता है। आइए जानते हैं इन सभी सुविधाओं के बारे में।
टैक्स का भुगतान
2 of 9
एटीएम के जरिए आप इनकम टैक्स का भुगतान भी कर सकते हैं। देश में कई बैंक ऐसे हैं जो अपने ग्राहकों को अपने एटीएम के जरिए ये सुविधा देते हैं। हालांकि एटीएम से आयकर चुकाने के लिए आपको पहले बैंक की वेबसाइट या ब्रांच में इस सुविधा के लिए रजिस्टर करना पड़ेगा। रजिस्टर करने के बाद ही आप एटीएम की मदद से कर चुका सकेंगे। जब आपके खाते से पैसे कट जाएंगे, तो आपको एक सीआईएन नंबर दिया जाएगा। इसके 24 घंटे बाद आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर इसी सीआईएन नंबर से चालान प्रिंट भी करा सकते हैं।
इंश्योरेंस पॉलिसी की राशि का भुगतान
3 of 9
एलआईसी (LIC), एचडीएफसी (HDFC) लाइफ और एसबीआई (SBI) लाइफ जैसी बीमा कंपनियों के ग्राहक एटीएम से भी अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी की राशि का भुगतान कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए आपके पास पॉलिसी नंबर होना चाहिए। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको एटीएम के बिल पे सेक्शन में जाकर बीमा कंपनी का नाम सेलेक्ट करा होगा। अब पॉलिसी नंबर, जन्मदिन और मोबाइल नंबर डालने के बाद आप प्रीमियम की रकम डालकर इसे कन्फर्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन के लिए करें अप्लाई
4 of 9
एटीएम से आप लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। छोटी रकम के पर्सनल लोन के लिए आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। देश में ऐसे कई बैंक हैं जो एटीएम के जरिए अपने ग्राहकों को प्री एप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर करते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए
5 of 9
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) रेलवे की बिल्डिंग में मौजूद कई एटीएम के जरिए ग्राहकों को टिकट बुक करने की सुविधा देता है। हालांकि इसके तहत सिर्फ लंबी दूरी की आरक्षित टिकटें ही बुक की जा सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।