आज से देश में बहुत कुछ बदल गया है। ये बदलाव बजट में घोषित प्रावधान लागू होने के कारण हो रहे हैं। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। केवल आयकर विभाग ने अकेले सात नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा बीमा, क्रेडिट कार्ड, मोटर वाहन, और केवाईसी से जुड़े कुछ नियमों में भी बदलाव हुआ है। जानते हैं क्या हैं वो अहम बदलाव...
आज से लागू हुए ये आठ नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआर भरने पर पांच हजार का जुर्माना
आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। अगर आपने 31 अगस्त रात 12 बजे तक अपना आयकर रिटर्न नहीं भरा है, तो फिर एक सितंबर यानी आज से पांच हजार रुपये का जुर्माना भरने के लिए तैयार हो जाएं।
ट्रैफिक नियम होंगे सख्त, बढ़ गया जुर्माना
एक सितंबर से मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम लागू हो गया है। अब शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग आदि में कई गुना अधिक जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही आप अब कहीं से भी ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन कर सकेंगे। सड़क निर्माण में गड़बड़ी के कारण हादसे पर ठेकेदार और कंपनी पर भी जुर्माना लगेगा।
यह भी पढ़ें: आम आदमी को झटका, आज से रसोई गैस सिलिंडर हुआ महंगा
बीमा कंपनी देगी प्राकृतिक आपदाओं के लिए क्लेम
बीमा कंपनियां अब भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं, तोडफोड़ व दंगे से वाहनों में होने वाले नुकसान के लिए बीमा क्लेम देंगी।
रेल टिकट बुक कराना हुआ महंगा
आज से ऑनलाइन रेल टिकट बुक करना महंगा हो गया है। आईआरसीटीसी के पोर्टल से ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर अब सर्विस चार्ज भी देना होगा। सर्विस चार्ज सभी श्रेणियों पर लगेगा। इसके लिए लोगों को 15 से 30 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।