फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन नौ उपायों को अपनाकर आप बच सकते हैं मंदी की मार से

Mon, 26 Aug 2019 06:53 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 26 Aug 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
during recession period, take these nine steps to protect your finances in crucial times

मंदी का माहौल धीरे-धीरे कंपनियों के साथ ही लोगों पर भी अपना असर दिखाने लगा है। इससे लोगों की नौकरियों पर भी संकट दिखने लगा है। इससे लोगों को अपना खर्च चलाने में जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, वहीं पूंजी का आभाव भी देखने को मिला है। ऐसे में आपको मंदी से बचने के लिए यह नौ उपाय आजमाए जा सकते हैं, जिससे आप अपने परिवार को मंदी के फंदे से आसानी से निकाल सकेंगे। 

during recession period, take these nine steps to protect your finances in crucial times

म्यूचुअल फंड में जारी रखे एसआईपी

अगर आप म्यूचुअल फंड में किसी भी तरह का एसआईपी के जरिए निवेश कर रहे हैं, तो फिर उसको जारी रखे। किसी भी हालत में इसमें निवेश बंद न करें, क्योंकि ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। एनएवी कम होने पर आपको प्रत्येक एसआईपी पर ज्यादा यूनिट्स मिलेंगी। जब बाजार में मंदी का माहौल खत्म हो जाएगा, तो फिर इसका भविष्य में चलकर के बड़ा फायदा मिलेगा। 
during recession period, take these nine steps to protect your finances in crucial times

इन फंड में निवेश करना फायदेमंद

एसआईपी में निवेश के लिए आपको म्यूचुअल फंड में हाइब्रिड फंड, मल्टी असेट फंड और रेग्यूलर हाइब्रिड फंड का इस्तेमाल करना चाहिए। मंदी के दौर में इन फंड में सबसे बढ़िया रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है। इन फंड में सबसे ज्यादा लाभ तीन से पांच साल के बीच मिलता है। वहीं एक साल के लिए आपको केवल बैलेंस हाइब्रिड और इक्विटी सेविंग्स फंड में फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
during recession period, take these nine steps to protect your finances in crucial times

प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें

मंदी के दौर में कभी भी घर या फिर अन्य तरह की प्रॉपर्टी को खरीदने की कोशिश न करें। फिलहाल बैंक, बिल्डर और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां ज्यादा छूट और कम ब्याज पर लोन देने की पेशकश कर रही हैं। अभी आने वाली कुछ और तिमाही में भी रियल एस्टेट मार्केट की स्थिति में किसी तरह का कोई सुधार नहीं होने वाला है। नाइट फ्रैंक का मानना है कि दिल्ली एनसीआर में अगले तीन साल तक रियल एस्टेट बाजार में किसी तरह का कोई सुधार नहीं दिखने वाला है। 

विज्ञापन
during recession period, take these nine steps to protect your finances in crucial times

सोने में करें 15 फीसदी तक निवेश

अगर आपने सोने में निवेश नहीं किया है तो फिर कम से कम सैलरी का 15 फीसदी तक इसमें निवेश करना शुरू कर दें। इससे भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। वैसे भी सोने की कीमत फिलहाल अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि सोने में निवेश के लिए ज्वैलरी न खरीदें, क्योंकि मेकिंग चार्ज से आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में डिजिटल गोल्ड, ईटीएफ और गोल्ड बांड के जरिए निवेश किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed