फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूल जाइए पेट्रोल पंप खोलने का सपना, चार्जिंग स्टेशन खोलकर होगी मोटी कमाई, सरकार करेगी मदद

Sun, 19 May 2019 12:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 19 May 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Panasonic offering to open charging stations of electric vehicle and earn money

बढ़ते प्रदूषण की वजह से भारत सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। हाल ही में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने छोटी डीजल कारें बंद करने का एलान भी किया था। आगामी वर्षों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का एक नया दौर शुरू हो जाएगा। साल 2013 में भारत की सरकार ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन योजना की शुरुआत की थी। ऐसे में चार्जिंग स्टेशन आपके लिए कमाई का एक अच्छा साधन होगा। 

Panasonic offering to open charging stations of electric vehicle and earn money

जापानी कंपनी पैनासॉनिक भारत के 25 शहरों में एक लाख चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी कर रही है। आने वाले सालों में भारत में पेट्रोल और सीएनजी पंप की ही तरह जगह-जगह पर चार्जिंग स्टेशन खुलेंगे। पार्किंग स्टेशन, मॉल और पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर ये चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके लिए कंपनी लोगों को फ्रेंचाइजी भी देगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।  

Panasonic offering to open charging stations of electric vehicle and earn money

चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए 15 राज्यों ने नोडल एजेंसियों की घोषणा भी कर दी है। एक साल के भीतर हाईवे पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इन स्टेशन पर 4,000 से ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। अगर आप भी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो बता दें कि सरकार स्टेशन लगाने के लिए लोगों को कुल 1,050 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी देगी। ये चार्जिंग स्टेशन एनटीपीसी, पावर ग्रिड के साथ मिलकर लगाए जाएंगे। आइए जानते हैं कि इसका खर्च क्या आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panasonic offering to open charging stations of electric vehicle and earn money

एक अनुमान के मुताबिक, एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पर करीब चार लाख रुपये का खर्च आएगा। स्टेशन खोलने की अन्य शर्तों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन सरकार की ओर से जो गाइडलाइंस जारी किए गए हैं, उसमें कहा गया है कि हाईवे पर हर 25 किलोमीटर पर दोनों तरफ एक पब्लिक चार्जिंग स्टेशन होना चाहिए। इसके साथ ही रेजिडेंशियल इलाकों में भी चार्जिंग प्वाइंट्स खोले जाएंगे। 

विज्ञापन
Panasonic offering to open charging stations of electric vehicle and earn money

इस संदर्भ में पैनासॉनिक के अध्यक्ष मनीश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पैनासॉनिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed