फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ्य बीमा में इसलिए जरूरी होती है फैमिली फ्लोटर स्कीम

Sat, 18 May 2019 04:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 18 May 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
this is why family floater scheme is beneficial in health insurance

इस दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण चीज परिवार है और इसके हर सदस्य की आर्थिक जरूरतों का ध्यान रखने में सक्षम होने और प्रत्येक प्रियजन के स्वास्थ्य का ख्याल रखना सबसे अधिक मायने रखता है। इस तेजी से भागती जिंदगी में, बिना किसी चेतावनी के आने वाली दुर्घटनाएं और बीमारियां, परिवार के किसी एक भी सदस्य की उपचार लागत पूरे परिवार को प्रभावित कर सकती है।



किसी के प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध सबसे उपयुक्त वित्तीय नियोजन उपकरण एक फैमिली फ्लोटर हेल्थ बीमा प्लान है जो प्रत्येक परिवार के सदस्य को कवर करती हो।

this is why family floater scheme is beneficial in health insurance

लोगों को नहीं है प्लान के बारे में जानकारी

हालांकि, लोग एक हेल्थकेयर प्लान की जरूरत के बारे में तो सचेत हैं, लेकिन अधिकांश यह नहीं जानते हैं कि कौन सा प्लान खरीदना है, जैसे परिवार के हर सदस्य के लिए पर्सनल हेल्थ प्लान लेना है या फैमिली फ्लोटर प्लान खरीदना है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी पॉलिसी एक एकल व्यक्ति के लिए एक विशिष्ट बीमा राशि के साथ कवरेज प्रदान करती हैं।

दूसरी ओर, फैमिली फ्लोटर प्लान में बीमा राशि का उपयोग कवर के तहत सूचीबद्ध परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा किया जा सकता है। एक फैमिली फ्लोटर प्लान किसी एक परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य बीमा की एक एकल छतरी के तहत कवर करता है।

this is why family floater scheme is beneficial in health insurance
- फोटो : amar ujala

ऐसे काम करती है फैमिली फ्लोटर स्कीम 

एक व्यक्ति ने अपने परिवार को कवर करने के लिए 10 लाख रुपये की बीमा राशि के साथ एक फैमिली फ्लोटर प्लान खरीदा। परिवार में उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पॉलिसी की अवधि के दौरान, उन्हें डेंगू हो जाता है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। उनके इलाज में लगभग 3 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं।

एक फैमिली फ्लोटर प्लान के तहत, वे अपने बीमाकर्ता से इस राशि का दावा करने में सक्षम है और आवश्यक दस्तावेज और सबूत जमा करने के बाद प्रतिपूर्ति प्राप्त कर लेते हैं। अपने फैमिली फ्लोटर प्लान के तहत, उनके पास अभी भी रुपए बचे हुए हैं, शेष वर्ष के लिए 7 लाख। यह खुद के लिए, उनकी पत्नी या बच्चों के मामले में, जरूरत पड़ने पर काम आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
this is why family floater scheme is beneficial in health insurance

पूरे परिवार के लिए मिलती है व्यापक कवरेज

एक फैमिली फ्लोटर प्लान के साथ, एक पॉलिसीधारक एक एकल पॉलिसी के तहत एक कम प्रीमियम पर पूरे परिवार के लिए एक व्यापक कवरेज प्राप्त करने में सक्षम है। फैमिली फ्लोटर होने के कई अतिरिक्त लाभ हैं जैसे कि प्रतिपूर्ति शुल्क, ओपीडी कवरेज, आयुष लाभ, दावा मुक्त वर्ष के लिए एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच, घरेलू अस्पताल में भर्ती खर्च और पूरे दिन देखभाल प्रक्रियाओं के लिए कवर।

इसके अलावा, कुछ फैमिली फ्लोटर्स प्लान बीमित राशि की स्वचालित बहाली प्रदान करते हैं। फायदा यह है कि पॉलिसी खत्म नहीं होती, भले ही पूरी बीमा राशि ले ली गई हो।

विज्ञापन
this is why family floater scheme is beneficial in health insurance

परिवार के लिए है जरूरी

हम सभी अपने परिवारों से प्यार करते हैं और उनकी परवाह करते हैं और यही कारण है कि हम उन्हें सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। एक फैमिली फ्लोटर यह काम योजनाबद्ध तरीके से करती है।

(आनंद राय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से बातचीत पर आधारित लेख)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed