फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंपर कमाई के लिए घर पर खोलें पोस्ट ऑफिस, आज ही करें अप्लाई

Sun, 26 May 2019 01:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 26 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
open post office franchise at home and earn money

अब रोजगार की तलाश में आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आप पोस्ट ऑफिस के जरिए अपना बिजनेस खोल सकते हैं। डाक विभाग की पोस्टल फ्रेंचाइजी स्कीम के जरिए आप अपना खुद का पोस्ट ऑफिस खोल सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस के जरिए आप प्रति माह 50 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा। 

सिर्फ 5000 रुपये में खोलें पोस्ट ऑफिस

open post office franchise at home and earn money

अगर आप गांव-कस्बों के अलावा छोटे बड़े शहरों में पोस्ट ऑफिस खोलना चाहते हैं तो ये आपके लिए कमाई का एक अच्छा साधन बन सकता है। खास बात ये है कि पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए आपको केवल पांच हजार रुपये जमानत के तौर पर जमा करने होंगे। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है। 

ऐसे करें अप्लाई

open post office franchise at home and earn money

फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा। सिलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा। फ्रेंचाइजी लेने के लिए इंडिया पोस्ट ने मिनिमम क्वालिफिकेशन 8वीं पास तय की है। इसके साथ ही आपको बता दें कि व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अपना पोस्ट ऑफिस खोलकर आप पोस्ट ऑफिस के कुछ प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं। इनमें डाक व रेवेन्यू टिकट, स्पीड पोस्ट की बुकिंग, रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, डिपार्टमेंट की तरफ से बिल, टैक्स आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी कमाई

open post office franchise at home and earn money

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है। इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है। रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की बुकिंग पर तीन रुपये मिलते हैं। स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग पर पांच रुपये, 100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये, 200 रुपये से ज्यादा के मनी ऑर्डर पर पांच रुपये और हर माह रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से ज्यादा बुकिंग पर 20 फीसदी अतिरिक्त कमीशन मिलता है। इसके अलावा पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म की बिक्री पर आपको सेल अमाउंट की पांच फीसदी रकम मिलेगी।

विज्ञापन

ये हैं पोस्ट ऑफिस खोलने की शर्तें

open post office franchise at home and earn money

इसके लिए व्यक्ति की उम्र 18 साल से ऊपर और आठवीं पास होना चाहिए। हालांकि व्यक्ति को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए। इसके लिए फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के घर में इतनी जगह होनी चाहिए जहां से वो इस तरह की फ्रेंचाइजी को आसानी से ऑपरेट कर सके और पब्लिक को भी किसी तरह की दिक्कत न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed