फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार बिना गारंटी के दे रही है 10,000 रुपये का कर्ज, जानिए योजना के बारे में सबकुछ

Thu, 23 Jul 2020 11:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi government Scheme street vendors can now avail 10000 rupees as loan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से रोजगार और कारोबार प्रभावित हुए हैं। लोगों के पास पैसों की आ गई है और दोबारा काम दोबारा शुरू करने के लिए उन्हें फंड की जरूरत है। लेकिन बैंक की लंबी प्रक्रिया और ऊंचे ब्याज दरों की वजह से लोग कर्ज लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में नरेंद्र मोदी सरकार 'आत्मनिर्भर निधि' योजना के तहत लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। सरकार 10,000 रुपये तक का कर्ज दे रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Narendra Modi government Scheme street vendors can now avail 10000 rupees as loan
रुपये - फोटो : pixabay

रेहड़ी, पटरी लगाने वाले छोटे कारोबारी अब 'आत्मनिर्भर निधि' योजना के तहत 10,000 रुपये तक का कर्ज देशभर में फैले 3.8 लाख साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) केंद्रों के जरिए ले सकेंगे। सरकार की डिजिटल और ई-गवर्नेंस सेवा इकाई सीएससी ई-गवर्नेंस सविर्सिज इंडिया लिमिटेड ने यह जानकारी दी। 

Narendra Modi government Scheme street vendors can now avail 10000 rupees as loan
रेहड़ी पटरी वाले - फोटो : pixabay

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना पूरी तरह से आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित है। इस योजना के तहत रेहड़ी, पटरी और खोमचा लगाने वाले छोटे कारोबारियों को 10,000 रुपये तक की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाती है। योजना के तहत कर्ज लेने वाले इन उद्यमियों को कर्ज का नियमित रूप से भुगतान करने प्रोत्साहन भी दिया जाता है और डिजिटल लेनदेन पर पुरस्कृत भी किया जाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi government Scheme street vendors can now avail 10000 rupees as loan
रुपये - फोटो : pixabay

योजना से रेहड़ी पटरी वालों को औपचारिक स्वरूप मिलेगा और इस क्षेत्र के लिए नए अवसर खुलेंगे। सीएससी योजना के तहत इन छोटे कारोबारियों का पंजीकरण करने में मदद करेगी। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव संजय कुमार ने कहा कि योजना के तहत शहरी क्षेत्र के रहड़ी पटरी वालों को 10,000 रुपये तक की कार्यशील पूंजी उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
Narendra Modi government Scheme street vendors can now avail 10000 rupees as loan
loan

यह पूंजी एक साल की अवधि के लिए होगी और इसका मासिक किस्तों में भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि इस कर्ज के लिए कर्ज देने वाले संस्थान द्वारा कोई रहन अथवा गारंटी नहीं ली जाएगी। सभी कारोबारियों को डिजिटल लेनदेन करना होगा, उन्हें इसमें कैशबैक की पेशकश मिलेगी। कुमार ने कहा कि योजना के लिए सिडबी को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है और अब तक इसके तहत दो लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि 50 हजार कारोबारियों को कर्ज मंजूर किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed