फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: जितना अच्छा होगा क्रेडिट स्कोर, उतना ही सस्ता होगा लोन

Tue, 21 Jul 2020 12:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 Jul 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
know everything about credit score how it affects loan EMI and ways to improve it
क्रेडिट रिपोर्ट - फोटो : pixabay

हम हमेशा सुनते हैं कि क्रेडिट स्कोर खराब होने पर बैंक या फिर कोई भी वित्तीय कंपनी ऋण नहीं देती है। खराब क्रेडिट स्कोर के चलते क्रेडिट कार्ड भी नहीं बनता है। लोन किसी इंसान की क्रेडिट काबिलियत के आधार पर मिलता है। क्रेडिट इनफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (सिबिल) आपको 300 से 900 अंकों के बीच एक स्कोर प्रदान करता है। ये इस आधार पर तय होता है कि आपका पहले का क्रेडिट कार्ड उपयोग कितना है, आप अपना बैंक खाता कैसे रखते हैं, कोई चेक तो बाउंस नहीं हुआ है, मौजूदा लोन, बिना इंश्योरेंस के मौजूदा लोन, लोन के रीपेमेंट और आपने कितनी बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन दिया है। 



आपका क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा, लोन उतना ही सस्ता होगा। वहीं अगर क्रेडिट स्कोर खराब हो, तो उसकी कीमत आपको ज्यादा ब्याज देकर चुकानी पड़ेगी। 

know everything about credit score how it affects loan EMI and ways to improve it
क्रेडिट रिपोर्ट - फोटो : pixabay

क्या होता है क्रेडिट स्कोर ?
क्रेडिट स्कोर को आम बोलचाल की भाषा में सिबिल स्कोर भी कहा जाता है। भारत में इसे क्रेडिट इंफोर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (सिबिल) ने सबसे पहले इसे जारी करना शुरू किया था। शुरुआत में इसको लेने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते थे। लेकिन यह अब आपको हर महीने फ्री मिलता है। अब देश में चार कंपनियां हैं जो कि क्रेडिट स्कोर मुहैया कराती है। ये कंपनियां हैं क्रिफ हाई मार्क क्रेडिट सर्विस, इक्वीफैक्स क्रेडिट सर्विस, एक्सपेरियन क्रेडिट सर्विस और ट्रांस यूनियन सिबिल लिमिटेड। आप इन चारों कंपनियों से हर महीने फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।

आगे जानते हैं स्कोर के हिसाब से ब्याज दर कैसे तय होती है?

know everything about credit score how it affects loan EMI and ways to improve it
क्रेडिट स्कोर - फोटो : pixabay

ऐसे तय होती है स्कोर के हिसाब से ब्याज दर
क्रेडिट इंफोर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (सिबिल) द्वारा दिए गए स्कोर के हिसाब से लोन की ईएमआई तय होगी। मान लीजिए आपने किसी बैंक में होम लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है और बैंक की ब्याज दर 8.35 फीसदी है तो अगर आपका स्कोर 760 प्वाइंट्स से ऊपर है तो 8.35 फीसदी की ब्याज दर पर आपको होम लोन मिलेगा।

725 से 759 प्वाइंट्स होने पर 8.85 फीसदी और 724 से नीचे के प्वाइंट्स पर 9.35 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से लोन देना होगा। अगर आप पहली बार लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं या किसी प्रकार का कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है, तो बैंक आपसे 8.85 फीसदी की दर से ब्याज चार्ज करेगा।

यह भी पढ़ें: 8वीं पास 5000 रुपये में पोस्ट ऑफिस के साथ शुरू करें ये काम, हर माह होगी 50000 रुपये की कमाई

होम लोन पर आपके क्रेडिट रेटिंग का असर
 

बैंक लोन पर ब्याज दर EMI (प्रति लाख पर) कुल रकम में अंतर (रुपये में)
एसबीआई 7 - 7.10 फीसदी 775 - 781 1,443
बैंक ऑफ बड़ौदा 6.85 - 7.85 फीसदी 766 - 827 14,594
पीएनबी 7 - 7.25 फीसदी 775 - 790 3,618
आईसीआईसीआई 7.45 - 8.10 फीसदी 803 - 843 9,633

लोन की राशि - 30 लाख तर, अवधि - 20 साल

आगे जानते हैं आप कैसे अपना क्रेडिट स्कोर जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know everything about credit score how it affects loan EMI and ways to improve it
क्रेडिट स्कोर - फोटो : pixabay

ऐसे जान सकते हैं अपना क्रेडिट स्कोर
आप अपना क्रेडिट स्कोर आसानी से जान सकते हैं। सिबिल की वेबसाइट पर आप आसानी से क्रेडिट स्कोर पता कर सकते हैं। इसके लिए www.cibil.com पर जाना होगा और ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। साथ ही आपको 550 रुपये का भुगतान भी करना होगा। एक बार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस होने के बाद आप सिबिल स्कोर और रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बेहद लोकप्रिय हो गई है 'कोरोना कवच पॉलिसी', प्रीमियम 447 से शुरू, जानें कितना मिलेगा कवर

अगली स्लाइड में जानते हैं सिबिल स्कोर किस पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
know everything about credit score how it affects loan EMI and ways to improve it
क्रेडिट स्कोर - फोटो : pixabay

इन पर निर्भर करता है सिबिल स्कोर

  • 30 फीसदी सिबिल स्कोर इस बात पर निर्भर करता है कि आप वक्त पर कर्ज चुका रहे हैं या नहीं।
  • 25 फीसदी सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड लोन पर निर्भर करता है।
  • 25 फीसदी क्रेडिट एक्सपोजर पर निर्भर करता है।
  • 20 फीसदी कर्ज के इस्तेमाल पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें: बड़े हादसे से बचना है तो अगली बार गैस सिलिंडर लेने से पहले देख लें ये अहम चीज
 

अगली स्लाइड में जानते हैं आप अपना सिबिल स्कोर कैसे सुधार सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed