अगर आप भी अपना कारोबार शुरू करने का विचार कर रहे हैं और उसके लिए आपको पैसों की जरूरत है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ष साबित हो सकती है। वैसे तो छोटे व्यापारियों को वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए कई सरकारी योजनाएं मौजूद हैं लेकिन इनमें से मुद्रा योजना बेहद अहम है। सरकार ने इस योजना की शुरुआत छोटे व्यापारियों और मझोले उद्योगों को मजबूती देने के लिए की है। इसलिए आपको इससे काफी फायदा हो सकता है।
निवेश के मंत्र 38: इस सरकारी योजना से शुरू करें अपना कारोबार, आसानी से हो जाएंगे सारे काम
जानिए किसे मिलेगा मुद्रा लोन
इस योजना के तहत कर्ज लेने वालों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें व्यवसाय शुरू करने वालें मध्यम स्थिति में कर्ज की चाहत वाले और विकास के अगले स्तर पर जाने की चाहत रखने वाले लोग शामिल हैं। इन तीन हिस्सों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुद्रा बैंक ने तीन कर्ज उपकरणों की शुरुआत की है।
- शिशु : इसके दायरे में 50 हजार रुपये तक के कर्ज आते हैं।
- किशोर : इसके दायरे में 50 हजार से पांच लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।
- तरुण : इसके दायरे में पांच लाख से 10 लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।
आगे जानते हैं ब्याज दर और गारंटी व भुगतान की अवधि की जानकारी।
मिलेगा दो फीसदी ब्याज की छूट का लाभ
मुद्रा लोन में कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है। अलग-अलग बैंक लोन पर अलग-अलग दर से ब्याज वसूल सकते हैं। दर का निर्धारण कारोबार की प्रकृति और उससे जुड़े जोखिम के आधार पर तय होता है। आमतौर पर 10 से 12 फीसदी सालाना ब्याज दर रहती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के तहत मुद्रा स्कीम को लेकर बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने शिशु मुद्रा लोन पर दो फीसदी की ब्याज छूट देने का एलान किया था। सरकार द्वारा यह छूट 12 महीने के लिए दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: सरकार की मदद से शुरू करें ये कारोबार, मिलेगी आर्थिक सहायता, हर माह होगी अच्छी कमाई
मुद्रा लोन की खास बातें
- इसकी सबसे खास बात ये है कि इसके तहत आपको बिना किसी गारंटी के लोन मुहैया कराया जाता है। कोई भी व्यक्ति जो अपना कारोबार शुरू करना चाहता है, वह इस योजना के तहत लोन ले सकता है।
- इसके साथ ही अगर कोई अपने मौजूदा व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहता है, तो भी उसे इस योजना के माध्यम से लोन मिल सकता है।
- इसके लिए किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फीस भी नहीं चुकानी पड़ती।
- लोन भुगतान की अवधि को पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
- मुद्रा लोन लेने वालों को मुद्रा कार्ड दिया जाता है, जिस का उपयोग कारोबारी जरूरत पर आने वाले खर्च के लिए कर सकता है।
अगली स्लाइड में जानें इसके लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं।
नजदीकी बैंक से करें संपर्क
अगर कोई व्यक्ति व्यापार के लिए कर्ज चाहता है तो वह अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकता है। इसके लिए आपको मकान के मालिकाना हक या किराये के दस्तावेज, काम से जुड़ी जानकारी, आधार, पैन नंबर सहित कई अन्य दस्तावेज देने होंगे और बैंक मैनेजर को कामकाज से बारे में बताना होगा।
आगे जानते हैं आप ऑनलाइन कैसे आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
- ऑनलाइन लोन लेने के लिए आपको https://www.udyamimitra.in/ पर जाना होगा, जहां आपको 'Click here to apply' का विकल्प मिलेगा।
- अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां आपको लोन की राशि, नाम और अन्य जानकारी डालकर रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी एप्लीकेशन ऋण दाता देखेंगे। आप चाहें तो अपनी इच्छानुसार किसी ऋण दाता का चयन भी कर सकते हैं।
- अगर आपको एप्लीकेशन फाइल करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो उद्यमी मित्र पोर्टल आपको सही एजेंसी या व्यक्ति से संपर्क कराएगा ताकि आप लोन के लिए अप्लाई कर सकें। हालांकि इसके लिए आपको फीस देनी होगी और उद्यमी मित्र पोर्टल पर अपनी पर्सनल डीटेल भरकर एजेंसी/व्यक्ति के लिए रिक्वेस्ट करना होगा।