फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निवेश के मंत्र 36: इस सरकारी योजना में करेंगे निवेश, तो हमेशा पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब

Tue, 02 Jun 2020 03:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 02 Jun 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
best government scheme for girls investment options and earn money easily
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य हर मां-बाप का सपना होता है। इस सपने को साकार करने में पैसों की बड़ी अहमियत होती है। खासकर बेटियों की शादी के लिए रुपये जमा करने की चिंता हमेशा लगी रहती है। स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत ही सरकार ने सुकन्या समृद्धि नाम की एक खास योजना है, जिसमें निवेशकों को रिटर्न मिलता है और वे आसानी से अपने वित्तीय लक्ष्य पूरे कर सकते हैं। यह भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत महत्वाकांक्षी योजना है। 



आज हम आपको इस योजना से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। 

best government scheme for girls investment options and earn money easily
निवेश - फोटो : pixabay

योजना में न्यूनतम/अधिकतम कितने पैसे निवेश कर सकते हैं ?
इस योजना में बेटी के नाम पर 15 साल तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना का निवेश करना होगा। वहीं, एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये है। इस योजना से आपको काफी फायदा होगा। यह राशि बेटी की पढ़ाई या शादी में लाभकारी रहेगी।

निवेश के लिए न्यूनतम कितनी उम्र होनी चाहिए ?
अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल तक है, तो आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोल सकते हैं। निवेश पर इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

best government scheme for girls investment options and earn money easily
रुपये - फोटो : pixabay

योजना में आप अधिकतम कितने खाते खुलवा सकते हैं ?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप एक लड़की के नाम से एक ही खाता खोल सकते हैं। जिन घरों में दो बेटियां हैं या जुड़वा बच्चे हैं, उनके माता-पिता ज्यादा से ज्यादा तीन खाते खोल सकते हैं। 10 साल से कम की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खाता खोला जा सकता है। 

योजना के तहत आप पैसों की निकासी कब कर सकते हैं ?
बेटी के 18 साल की उम्र होने पर खाते में जमा 50 फीसदी राशि को आप निकाल सकते हैं। इस निकासी पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप बाकी बची राशि भी खाते से निकालकर करके इसको बंद कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में जानते हैं आप खाता कहां खुलवा सकते हैं और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
best government scheme for girls investment options and earn money easily
डाकघर

निवेश के लिए खाता कहां खुलवाना होगा ?
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप देश के किसी भी डाकघर या फिर बैंकों में खुलवा सकते हैं। इसके लिए डाकघर और बैंक में जाकर आपको फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद नकद, ड्राफ्ट या चेक की मदद से पैसा जमा करना होगा। इसके बाद खाता खुल जाएगा और आपको इस खाते की पासबुक भी मिल जाएगी। फिर जब भी आप खाते में पैसा जमा करें तो उसकी पासबुक में एंट्री जरूर करवा लें, ताकि आपको पता रहे कि कितना पैसा आपने जमा किया है।

विज्ञापन
best government scheme for girls investment options and earn money easily
दस्तावेज - फोटो : pixabay

इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ?
सुकन्या स्कीम में खाता खोलने के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, वे हैं-

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता या अभिवावक का पते का प्रमाण (बिजली व फोन का बिल, आधार, एलआईसी पॉलिसी, गैस बिल)
  • माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट)

आगे जानते हैं कि योजना के तहत आपको कितना ब्याज मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed