आम आदमी को राहत देने के लिए मोदी सरकार समय-समय पर कदम उठाती आई है। दवा के खर्च को कम करने के लिए मोदी सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJK) की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र ने साल 2020-21 के पहले दो महीने में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री की है। आप भी इसका कारोबार खोल सकते हैं। सरकार लोगों को जनऔषधि केंद्र खोलने का अवसर दे रही है।
सरकार की मदद से शुरू करें ये कारोबार, मिलेगी आर्थिक सहायता, हर माह होगी अच्छी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार करेगी आर्थिक मदद
जनऔषधि केंद्र खोलने का तरीका बेहद आसान है। आपको इसको खोलने के खर्चे की टेंशन लेने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि इसे खोलने में ज्यादा खर्चा नहीं आता है। साथ ही सरकार इसके लिए आपकी आर्थिक मदद भी करती है। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं। जनऔषधि केंद्र खोलने का खर्चा 2.50 लाख रुपये है और सरकार इसका पूरा खर्च उठाती है।
आइए जानते हैं इसके तहत आपको कैसे और कितनी कमाई होगी।
ऐसे होगी कमाई
आपको सरकार से दवाओं की बिक्री पर 20 फीसदी तक मार्जिन मिलेगा। साथ ही हर महीने होने वाली बिक्री पर अलग से 15 फीसदी इंसेंटिव मिलता है। इंसेंटिव की अधिकतम सीमा 10,000 रुपये महीने तक निश्चित है। मालूम हो कि यह इंसेंटिव तब तक मिलता है जब तक 2.50 लाख रुपये पूरे न हो जाएं।
यह भी पढ़ें: निवेश के मंत्र 38: इस सरकारी योजना से शुरू करें अपना कारोबार, आसानी से हो जाएंगे सारे काम
एक माह में कितनी होगी कमाई?
जेनेरिक मेडिकल स्टोर के जरिए एक महीने में जितनी दवाइयों की बिक्री होगी, उसका 20 फीसदी कमीशन के रूप में आपको मिलेगा। यानी अगर आपने एक महीने में एक लाख रुपये की बिक्री की है, तो उस महीने में आपको 20 हजार रुपये की कमाई हो जाएगी। अगर इसमें अधिकतम इंसेंटिव भी जोड़ दिया जाए, तो यह रकम 30,000 रुपये हो जाएगी।
आगे जानते हैं आप इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
अगर आप भी जनऔषधि केंद्र खोलने का वितार कर रहे हैं, तो आपके पास जन औषधि स्टोर के नाम से रिटेल ड्रग सेल करने का लाइसेंस होना चाहिए। स्टोर खोलने के लिए आप http://janaushadhi.gov.in/ पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन को ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर (A&F) के नाम से भेजना होगा।
अगर आप खुद आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास आधार और पैन कार्ड होना चाहिए। वहीं अगर कोई गैर सरकारी संगठन (NGO), फार्मासिस्ट, डॉक्टर, और मेडिकल प्रैक्टिशनर जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन करता है, तो उसके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, संस्था बनाने का सर्टिफिकेट एवं उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही इसे खोलने के लिए आपके पास कम से कम 120 वर्ग फुट की जगह होनी भी चाहिए।