फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां गैस सिलिंडर बुक करने पर मिल रहा है कैशबैक, सिर्फ कुछ दिनों के लिए उपलब्ध है ऑफर

Thu, 26 Nov 2020 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Nov 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Cashback Offer by Amazon Pay avail the offer early
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

गैस सिलिंडर हर घर के लिए जरूरत की चीज है। आप हर महीने गैस सिलिंडर बुक करते होंगे। किसी के पास भारत गैस का कनेक्शन होगा, तो किसी के पास इंडेन या एचपी का। सरकार द्वारा सिलिंडर पर सब्सिडी मिलने के बावजूद यह कई लोगों को महंगा लगाता है। आप अक्सर एजेंसी में फोन करके या वेंडर को मैसेज करके अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आपको गैस सिलिंडर की बुकिंग पर कैशबैक मिल सकता हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में। 

LPG Gas Cylinder Cashback Offer by Amazon Pay avail the offer early
रसोई गैस का सिलिंडर - फोटो : iStock

इस समय अमेजन पे के जरिए LPG गैस सिलिंडर बुक करने पर ग्राहकों को 50 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। अमेजन पे से आप देश की सबसे बड़ी एलपीजी कंपनी इंडेन से लेकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के HP गैस के सिलिंडर बुक कर सकते हैं। 

आइए जानते हैं आप इसका लाभ कैसे ले सकते हैं।

LPG Gas Cylinder Cashback Offer by Amazon Pay avail the offer early
एलपीजी गैस सिलिंडर बुकिंग ऑनलाइन कैशबैक - फोटो : अमर उजाला

एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग पर कैशबैक पाने के लिए आपको सबसे पहले अमेजन एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप एमेजन पे के पेमेंट ऑप्शन में जाएं। यहां आप अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर का विकल्प चुनें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर गैस कंपनी के सब्सक्रिप्शन नंबर के जरिए बुकिंग करें।

आइए जानते हैं कि आपको कैशबैक कब तक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Cashback Offer by Amazon Pay avail the offer early
रुपये - फोटो : pixabay

ग्राहकों द्वारा अमेजन पे के प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग करते ही, आपको पेमेंट के बारे में कंफर्मेशन मिलेगा। पैसे का भुगतान करने के बाद आपको गैस डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी की ओर से बुकिंग आईडी मिलेगी और उसके तीन दिन के भीतर आपको कैशबैक भी मिल जाएगा। सिलिंडर की बुकिंग के सात दिन के अंदर आपको डिलीवरी भी हो जाएगी।

आगे जानते हैं कब तक है ऑफर।

विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Cashback Offer by Amazon Pay avail the offer early
रुपये - फोटो : pixabay

मालूम हो कि यह ऑफर एक दिसंबर 2020 के लिए ही है। पहले ग्राहकों के लिए यह ऑफर 31 अगस्त तक था। लेकिन ग्राहकों के अनुरोध पर इसे एक दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। ध्यान रहे कि यह कैशबैक उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने इस सीजन में इस सुविधा का लाभ पहले नहीं लिया है। बुकिंग कराने के बाद आपको तुरंत पेमेंट करना होगा। इसके लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं अगर आपके अमेजन पे खाते में पहले से कुछ राशि पड़ी हुई है, तो आप उसका उपयोग भी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed