फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Booking Discount: जल्द खत्म हो रहा है पेटीएम का शानदार ऑफर, सिर्फ नौ रुपये में मिल सकता है गैस सिलिंडर

Tue, 22 Jun 2021 12:59 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 22 Jun 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Paytm LPG Cylinder Offer upto rs 800 cashback on booking of lpg cylinder valid till 30 june know here
cylinder offers on paytm - फोटो : pixabay

कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। ऐसे में लोग डिस्काउंट और कैशबैक की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए ऑफर्स भी पेश कर रही हैं। बात अगर गैस सिलिंडर की करें, तो दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 809 रुपये है। लेकिन हम आपको एक ऐसे शानदार ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप 809 रुपये नहीं, बल्कि केवल नौ रुपये में गैस सिलिंडर खरीद पाएंगे। 



यह ऑफर पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है और यह जल्द ही खत्म होने वाला है। इस ऑफर से ग्राहकों को राहत मिलेगी। मालूम हो कि इस महीने सिर्फ कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर यानी 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर ही महंगा हुआ है और घरेलू एलपीडी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन पिछले कुछ समय से एलपीजी की कीमतों में काफी इजाफा हुआ था। इसलिए देश में रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों से जनता परेशान है।

आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Paytm LPG Cylinder Offer upto rs 800 cashback on booking of lpg cylinder valid till 30 june know here
cylinder offers on paytm - फोटो : pixabay

दरअसल पेटीएम ने कैशबैक ऑफर की शुरुआत की है, जिसके तहत अगर आप गैस सिलिंडर बुक करते हैं, तो आपको 800 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। पेटीएम का यह ऑफर 30 जून 2021 तक उपलब्ध है। यानी आपके पास इसका लाभ उठाने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं।

आइए जानते हैं ऑफर के नियम और शर्तों के बारे में।

Paytm LPG Cylinder Offer upto rs 800 cashback on booking of lpg cylinder valid till 30 june know here
cylinder offers on paytm - फोटो : amarujala

ध्यान रहे कि ये ऑफर सिर्फ उन्हीं ग्राहकों के लिए है जो पहली बार एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और पेमेंट दोनों पेटीएम से करेंगे। योजना के तहत, जब आप सिलिंडर की बुकिंग और पेमेंट करेंगे, तो आपको एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा, जिसकी कैशबैक वैल्यू 800 रुपये तक की होगी। ये ऑफर अपने आप ही पहले LPG सिलिंडर की बुकिंग पर अप्लाई हो जाएगा। कैशबैक की राशि 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक हो सकती है। इस स्क्रैच कार्ड को आपको सात दिनों के अंदर खोलना होगा, इसके बाद इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

आइए जानते हैं आप कैसे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paytm LPG Cylinder Offer upto rs 800 cashback on booking of lpg cylinder valid till 30 june know here
cylinder offers on paytm - फोटो : iStock

अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप अपने पेटीएम एप में शो मोर पर क्लिक करें। फिर रिचार्ज एंड पे बिल्स पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बुक गैस सिलिंडर का विकल्प दिखेगा। यहां आप अपने गैस प्रोवाइडर को सेलेक्ट करें। बुकिंग से पहले ग्राहकों को FIRSTLPG का प्रोमो कोड डालना होगा। इसके बाद 24 घंटों के भीतर एक स्क्रैच कार्ड जारी होगा, जो सात दिन बाद एक्सपायर हो जाता है इसलिए उसे जल्द से जल्द अप्लाई करना होगा। इसकी एक शर्त है कि ये ऑफर कम से कम 500 रुपये के पेमेंट पर ही अप्लाई हो सकेगा।

विज्ञापन
Paytm LPG Cylinder Offer upto rs 800 cashback on booking of lpg cylinder valid till 30 june know here
cylinder offers on paytm - फोटो : pixabay

मौजूदा समय में इतनी है कीमत
मौजूदा समय में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 809 रुपये चुकाने होते हैं। कोलकाता में इसका दाम 835.50 रुपये है, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में यह 825 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed