कोविड-19 महामारी ने सभी की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बचत करना आसान नहीं है। कई लोगों ने अपने खर्चे कम तो किए हैं, लेकिन कई ऐसे खर्चें होते हैं, जो बेहद जरूरी होते हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता। ऐसे में लोग निवेश के अलग-अलग विकल्प भी खोज रहे हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं ताकि संकट के समय में आपकी जेब पर ज्यादा भार न पड़े।
काम की खबर: कोरोना काल में निवेश, बचत और खर्च से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा रिटर्न देने वाले विकल्पों में लगाएं पैसा
अगर आप सिर्फ एफडी या पीपीएफ जैसे पारंपरिक निवेश विकल्पों में निवेश करते हैं, तो आपको रिटर्न भी एक ही तरह का मिलता है। लेकिन आपको सिर्फ एक तरीके के निवेश विकल्पों से हटकर तेजी से रिटर्न देने वाले विकल्पों में पैसा लगाना चाहिए। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए पैसा लगाते हैं, तो आपको काफी फायदा होगा।
सैलरी का 70 फीसदी ही करें खर्च
सलाहकारों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी सैलरी का 70 फीसदी ही खर्च करना चाहिए। फेस्टिव सीजन के दौरान अगर किसी ने ज्यादा खरीदारी की है और घर का बजट गड़बड़ा गया है, तो घबराने की बात नहीं हैं। जो पैसा आपने बचत के लिए जमा किया हुआ है, उसको आप एक लिमिट में निकालकर अपने खर्च को बिगड़ने से बचा सकते हैं। अमीर लोग अपनी सारी कमाई खर्च नहीं करते हैं, बल्कि हर माह पैसे बचाकर निवेश करते हैं। इससे उन्हें काफी फायदा होता है।
समय पर शुरू करें निवेश
लोग निवेश के बारे में नहीं सोचते और इस कारण वो कीमती समय निकल जाता है जिसमें किया गया निवेश काफी अच्छे रिटर्न दे सकता था। जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए, ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। वैसे तो भारत में लगभग हर किसी ने निवेश कर रखा है, लेकिन अब भी कुछ लोग ऐसे हैं तो कोई प्लानिंग नहीं करते हैं उनका पैसा बैंक में ही जमा रहता है। ऐसे में अगर वो किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो उनको अपने जरूरी खर्च निकालने के साथ-साथ पॉलिसी का प्रीमियम देने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में न उलझें
कई दुकानें और वेबसाइट्स डिस्काउंट का प्रलोभन देती हैं। इनसे हम आपको बचने की सलाह देते हैं। डिस्काउंट दो तरह से मिलता है। पहला कैश डिस्काउंट और दूसरा परसेंटेज डिस्काउंट। इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्टस पर कंपनियां कैश डिस्काउंट देती हैं। यह डिस्काउंट एमआरपी पर मिलता है। डीलर्स के हिसाब से डिस्काउंट अलग-अलग होता है। इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले इस पर गौर कर लें। इससे आप काफी अच्छी बचत कर सकते हैं।