फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्याज दर से लेकर टैक्स में छूट तक, जानें कैसे SBI एफडी खाते से आपको होगा मुनाफा

Mon, 22 Jun 2020 10:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 22 Jun 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Know All About SBI Fixed Deposit Accounts From Interest Rate To Income Tax Benefit
पैसे - फोटो : pixabay

अगर आप भी महंगाई के इस दौर में पैसों को लेकर परेशान हैं और बचत का कोई ना कोई विकल्प खोजते रहते हैं तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। अगर आप कम समय में ज्यादा पैसे जमा करना चाहते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। 



आइए जानते हैं एसबीआई की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना आपके लिए कैसे लाभदायक है।

Know All About SBI Fixed Deposit Accounts From Interest Rate To Income Tax Benefit
रुपये - फोटो : pixabay
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट की खास बातें
  • SBI की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीमों की अवधि सात दिनों से 10 वर्ष तक होती है।
  • निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये है और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।
  • निवेशकों के लिए बल्क में डिपॉजिट करने की सुविधा (अर्थात दो करोड़ से अधिक डिपॉजिट) भी उपलब्ध है।
  • धारा 80सी के तहत करदाता को लाभान्वित करने के लिए विशेष FD योजना (आयकर अधिनियम, 1961) है।
  • वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों से 0.5 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलता है। (60 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्ति)

आगे जानते हैं इससे आपको लाभ कैसे होगा।
Know All About SBI Fixed Deposit Accounts From Interest Rate To Income Tax Benefit
एसबीआई
निवेशकों को मिलेंगी ये सुविधाएं
  • निवेशकों को बुकिंग के समय ही निश्चित ब्याज दर पर रिटर्न की गारंटी मिलेगी।
  • सभी निवेशकों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। 
  • आप ब्याज भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं, जो मासिक या तिमाही आधार पर हो सकता है।
  • वित्तीय इमरजेंसी के समय में आप लोन व ओवरड्राफ्ट की सुविधा का लाभ भी उटा सकते हैं।
  • इसके साथ ही निवेशकों के लिए प्री-मैच्योर विड्रॉल का विकल्प भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: पैसे जमा करने का सबसे आसान तरीका, पोस्ट ऑफिस की इन सात योजनाओं में करें निवेश

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know All About SBI Fixed Deposit Accounts From Interest Rate To Income Tax Benefit
निवेश - फोटो : pixabay
अवधि आम नागरिकों के लिए नई दर (27 मई 2020 से) वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई दर (27 मई 2020 से)
सात से 45 दिन 2.9 फीसदी 3.4 फीसदी
46 से 179 दिन 3.9 फीसदी 4.4 फीसदी
180 से 210 दिन 4.4 फीसदी 4.9 फीसदी
211 से एक साल 4.4 फीसदी 4.9 फीसदी
एक साल से दो साल 5.1 फीसदी 5.6 फीसदी
दो साल से तीन साल 5.1 फीसदी 5.6 फीसदी
तीन साल से पांच साल  5.3 फीसदी 5.8 फीसदी
पांच साल से 10 साल 5.4 फीसदी 6.2 फीसदी

अगली स्लाइड में जानते हैं सही एफडी चुनने के लिए जरूरी बातें और ऑनलाइन एफडी खाता खोलने का तरीका।

यह भी पढ़ें: पैसों के लिए न हों चिंतित, इस योजना में रोजाना 48 रुपये निवेश कर मिलेंगे एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
Know All About SBI Fixed Deposit Accounts From Interest Rate To Income Tax Benefit
Investment in banks and large corporate funds is better - फोटो : Amar Ujala
ऐसे चुनें सही एफडी
  • बैंक हर अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दर देते हैं। निवेश के लक्ष्य को देखकर सही अवधि और ज्यादा ब्याज दर चुनें।
  • पैसे लगाने से पहले बैंक की साख को परखें और क्रिसिल, इक्रा पर रेटिंग की जांच करें।
  • भुगतान के तरीकों की जानकारी लें। बैंक संचयी एफडी में ब्याज दर का भुगतान परिपक्वता अवधि पर ही करते हैं। गैर संचयी एफडी पर ब्याज का भुगतान विकल्प के तहत तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed