फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने से पहले जान लें ट्रैवल इंश्योरेंस के अनगिनत फायदों के बारे में, इस तरह होगा मुनाफा

Fri, 17 May 2019 01:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 May 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
know about benefits of travel insurance for better and secure trips

यात्री अपनी छुट्टियों की योजना बनाने में बहुत प्रयास और काफी समय व्यतीत करते हैं, लेकिन कई बार वे ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के महत्व को नजरअंदाज कर देते हैं। जब आप यात्रा करते हैं, तो आप दुर्घटनाओं और बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण या अप्रत्याशित घटनाओं को रोकने के लिए कोई तरीका नहीं है। ट्रैवल इंश्योरेंस लोगों को यात्रा के दौरान दुर्भाग्य से बचने में मदद नहीं कर सकता, लेकिन यह आपको उनके लिए आर्थिक रूप से तैयार रहने में मदद कर सकता है, जो इन स्थितियों में बहुत उपयोगी हो सकता है। 

know about benefits of travel insurance for better and secure trips

ट्रैवल इंश्योरेंस लोगों को यात्रा के दौरान दुर्भाग्य से बचने में मदद नहीं कर सकता, लेकिन यह आपको उनके लिए आर्थिक रूप से तैयार रहने में मदद कर सकता है, जो इन स्थितियों में बहुत उपयोगी हो सकता है। ट्रैवल इंश्योरेंस यात्रियों के लिए कई तरह के लाभ प्रदान करता है। यह दुर्घटना और बीमारियों के कारण होने वाले चिकित्सा खर्चों के लिए आर्थिक भरपाई प्रदान करता है। हमारे सभी पाठकों को यह पता होना चाहिए कि कुछ देशों में चिकित्सा उपचार बहुत महंगा है और जिन लोगों को गंभीर चोट लग जाती है उन्हें हजारों डॉलर तक के चिकित्सा बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। ट्रैवल इंश्योरेंस यह सुनिश्चित करता है कि यात्रियों को आवश्यक उपचार मिल सके और फिर उनके द्वारा इलाज पर खर्च किए गए पैसों की प्रतिपूर्ति हो सके। ट्रैवल इंश्योरेंस में चिकित्सा निकासी भी शामिल है, जिसका अर्थ है कि यात्रियों को स्वयं के पैसों से चिकित्सा आपातकालीन परिवहन खर्च का भुगतान नहीं करना पड़ता है।

know about benefits of travel insurance for better and secure trips

ट्रैवल इंश्योरेंस का एक अन्य महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह यात्रा रद्द करने और रुकावट के लिए सुरक्षा प्रदान करता है। जब कोई आपातकालीन स्थिति यात्रा से पहले या उसके दौरान आती है, तो यात्रियों को या तो अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है या उसे कम दिनों के लिए करना पड़ता है, क्योंकि वे अपनी यात्रा के लिए पहले ही भुगतान कर चुके हैं, उन्हें काफी पैसों का नुकसान हो सकता है। ट्रैवल इंश्योरेंस यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें यात्रा रद्द या रुकावट के परिणामस्वरूप होने वाले नुकसान का मुआवजा मिले। इसके अतिरिक्त, जिनके पास ट्रैवल पॉलिसी है, उन्हें खोया सामान या व्यक्तिगत सामान के लिए कवरेज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about benefits of travel insurance for better and secure trips

ट्रैवल इंश्योरेंस के अंतर्गत आने वाली अन्य चीजों में व्यक्तिगत देयता, यात्रा में देरी, आकस्मिक मृत्यु, मृत शरीर को उनके घर वापस भेजना, कम्पेशनेट विजिट, दंत खर्च शामिल हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस सिर्फ यह सुनिश्चित नहीं करता कि आप अप्रत्याशित आकस्मिकताओं के लिए कवर किए गए हैं, बल्कि आपको ऐसी सेवाएं भी प्रदान करता है, जो आपातकालीन स्थिति के दौरान अमूल्य हो सकती हैं। अपने ग्राहकों को ट्रिप के दौरान कठिन या विकट परिस्थितियों से निपटने में मदद करने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ-साथ उसकी एक और महत्वपूर्ण विशेषता यानि यात्रा सहायता और 24 घंटे की सहायता भी प्रदान की जाती है। यदि आपके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है या आप अपने ट्रैवल डाक्यूमेंट्स या सामान खो देते हैं, तो ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी आपकी जरूरत के
समय में आपकी सहायता करेगी।

विज्ञापन
know about benefits of travel insurance for better and secure trips

इसमें कोई दौराय नहीं है की परिवार के साथ छुट्टियां आनंद से भरपूर होती है, फिर भी यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कोई भी आउटिंग जोखिमों या दुर्घटनाओं से मुक्त नहीं होती है। जब कोई परिवार, दोस्तों या अकेले यात्रा पर जाने की योजना बनाता है, तो अद्भुत परिदृश्य देखना चाहता है, विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेना चाहता है, विविध परंपराओं का अनुभव करता है इत्यादि। यदि व्यक्ति किसी भी तरह से, किसी अप्रत्याशित दुर्घटना, आपातकाल या संकट जैसी स्थिति में आता है, तो उसकी पूरी यात्रा बेकार हो जाती है। इसलिए, अपनी छुट्टी को बिगड़ने न दें और अपनी यात्रा के लिए कदम बढ़ाने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस की योजना बनाएं।

संजय दत्ता
चीफ – क्लेम्स, अंडर राइटिंग एंड रिइंश्योरेंस
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed