फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड का इस्तेमाल न करने पर हो जाएगा डिएक्टिवेट, जरूर जानें UIDAI के नियम के बारे में

Wed, 15 May 2019 12:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 May 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card will be deactivated if not used for three years according to UIDAI

प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि एक पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद महत्वपूर्ण है। आधार कार्ड का एक नियम आपके लिए जानना अत्यंत जरूरी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार, अगर किसी नागरिक ने तीन साल तक आधार का इस्तेमाल नहीं किया, तो उसका आधार डिएक्टिवेट यानी बंद हो जाएंगा। आइए जानते हैं इस नियम के बारे में। 

Aadhaar Card will be deactivated if not used for three years according to UIDAI

यूआईडीएआई के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति लगातार तीन सालों तक अपने आधार का किसी भी प्रकार से इस्तेमाल नहीं करता हे, तो उसका आधार कार्ड बंद हो जाएगा। आधार का इस्तेमाल आप सरकारी स्कीम का लाभ उठाने के लिए, पेंशन की सुविधा का लाभ उठाने के लिए, ईपीएफओ को डिटेल्स देने के लिए, पैन कार्ड से लिंक करने के लिए, आदि कई कामों में कर सकते हैं। 

Aadhaar Card will be deactivated if not used for three years according to UIDAI

चुटकियों में पता करें आपका आधार कहीं डिएक्टिवेट तो नहीं

बता दें कि आप घर बैठे अपने आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं कि वो एक्टिव है या नहीं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा। यूआईडीएआई की वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाकर आपको आधार सर्विसेज के विकल्प का चयन करना होगा, जिसके बाद आपको 'वेरिफाई आधार नंबर' पर अपना आधार नंबर डालना होगा। जैसे ही आप अपना आधार नंबर डालेंगे तो वहां आपके सामने हरे या लाल रंग का एक निशान आएगा। अगर हरा निशान आता है तो समझ जाएं कि आपका आधार एक्टिवेट है और अगर लाल रंग का निशान आता है तो इसका मतलब होगा कि आपका आधार कार्ड डिएक्टिवेट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card will be deactivated if not used for three years according to UIDAI

ऐसे एक्टिवेट करें अपना आधार

अगर आपका आधार कार्ड डिएक्टिवेट है और आप पुन: इसे एक्टिवेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा। वहां जाकर आपको आधार अपडेट फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद दोबारा से बायोमेट्रिक वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद ही आपका आधार एक्टिवेट होगा। बता दें कि इसके लिए आपको फीस भी देनी होगी। अगली स्लाइड में जानते हैं कि आधार एक्टिवेट करने के लिए आपको कितने रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Aadhaar Card will be deactivated if not used for three years according to UIDAI

बता दें कि आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आपको एनरोलमेंट सेंटर में 50 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त इस प्रक्रिया के दौरान आपको अपना एक वैलिड मोबाइल नंबर भी बताना होगा। इस सब झंझट से बचने के लिए आप तीन साल में कम से कम एक बार अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल जरूर करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed