{"_id":"5da57cd48ebc3e01557e7e27","slug":"insurance-policy-launched-by-pm-modi-offers-2-lakh-rupees-cover-at-less-than-1-re-per-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोजाना एक रुपये से भी कम में मोदी सरकार दे रही है दो लाख का इंश्योरेंस, फटाफट उठाएं लाभ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
रोजाना एक रुपये से भी कम में मोदी सरकार दे रही है दो लाख का इंश्योरेंस, फटाफट उठाएं लाभ
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नरेंद्र मोदी सरकार ने आम जनता के लिए बहुत सी घोषणाएं की हैं। उज्जवला योजना से लेकर किसान सम्मान निधि योजना तक, भाजपा सरकार ने लोगों के हित में कई स्कीम की शुरुआत की है। उन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ( PMJJBY ), जिसके तहत लोगों को महज 28 रुपये प्रति माह यानी रोजाना एक रुपये देकर दो लाख रुपये का फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
2 of 5
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपकी उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 50 साल होनी चाहिए। बता दें कि इस पॉलिसी की मैच्योरिटी की उम्र 55 साल है। इस योजना को आपको कम से कम एक साल के लिए चुनना होगा।
3 of 5
इसकी खास बात ये है कि ये काफी सस्ता और किफायती है। इस योजना के तहत आपको सालाना 330 रुपये यानी प्रति माह 27.5 रुपये प्रीमियम के तौर पर देने होंगे। ये रकम आपके बैंक खाते से कटती है और इसपर आपको जीएसटी का भी भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले की मौत होने पर नॉमिनी को दो लाख रुपये का कवर मिलता है। बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना योजना प्रति वर्ष रिन्यू होती है। इस योजना का लाभ उठाना अत्यंत सरल है क्योंकि योजना का फॉर्म कई भाषाओं में उपलब्ध है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बांग्ला, कन्नड़, ओडिया, मराठी, तेलुगू और तमिल शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है। यानी इसके तहत पॉलिसीधारक की मौत होने पर ही बीमा कंपनी इंश्योरेंस की रकम का भुगतान करती है। अगर पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति समय पूरा होने के बाद भी ठीक-ठाक रहता है तो उसे कोई लाभ नहीं मिलता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।