फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी खबर: चार दिनों बाद बदलेंगे गैस सिलिंडर, रेलवे, इंश्योरेंस व पैसों के लेनदेन से जुड़े नियम

Fri, 27 Nov 2020 11:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 27 Nov 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
important changes from 1 december including LPG gas cylinder railways RTGS and insurance premium
रुपये - फोटो : pixabay

एक दिसंबर 2020 यानी चार दिनों बाद भारत में चार बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से एक ओर जहां आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें गैस सिलिंडर, इंश्योरेंस प्रीमियम, रेलवे और पैसों के लेनदेन से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।

important changes from 1 december including LPG gas cylinder railways RTGS and insurance premium
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

LPG के दाम
तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। एक दिसंबर से देश में रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बदल जाएगी। मालूम हो कि हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।


 

important changes from 1 december including LPG gas cylinder railways RTGS and insurance premium
इंश्योरेंस पॉलिसी - फोटो : pixabay

बीमाधारक कर सकते हैं प्रीमियम में कटौती 
कोरोना काल में इंश्योरेंस की ओर कई लोग आकर्षित हुए हैं, लेकिन प्रीमियम को लेकर चिंता भी बढ़ी है। लेकिन अब पांच साल के बाद बीमाधारक प्रीमियम की रकम में कटौती कर सकते हैं। वे प्रीमियम को 50 फीसदी तक घटा पाएंगे। इससे बीमाधारकों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि वे आधी किस्त के साथ पॉलिसी जारी रख पाएंगे। इससे उनके ऊपर ज्यादा वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
important changes from 1 december including LPG gas cylinder railways RTGS and insurance premium
रुपये - फोटो : pixabay

बैंक बदलेंगे पैसों के लेनदेन से जुड़ा ये नियम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आए दिन किसी नई सुविधा का ऐलान करता रहता है। अब आरबीआई ने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। अगले महीने से बैंक पैसों के लेन-देन से जुड़े एक अहम नियम में बदलाव करने जा रहे हैं।

अक्तूबर में आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम को दिसंबर 2020 से 24 घंटे सातों दिन चालू रखने का ऐलान किया था। यानी दिसंबर से आपको बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए बैंक के खुलने और बंद होने का इंतजार नहीं करना होगा।

मौजूदा समय में ये है टाइमिंग
मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसलों की घोषणा करते समय गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्राहकों को यह तोहफा दिया था। फिलहाल, ग्राहकों के लिए आरटीजीएस सिस्टम की टाइमिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है। दूसरे और चौथे शनिवार को, जब बैंक की छुट्टी होती है, तब यह सुविधा भी बंद रहती है। इसके साथ ही रविवार को भी यह सर्विस बंद रहती है। 

दो लाख रुपये है न्यूनतम सीमा
आरबीआई ने देश भर में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। कोरोना काल में डिजिटल बैंकिंग का उपयोग बढ़ गया है। आपको बता दें कि आरटीजीएस के तहत न्यूनतम ट्रांसफर अमाउंट दो लाख रुपये है। वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

क्या है RTGS?
RTGS का मतलब है रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम। 'रियल टाइम' का मतलब है तुरंत। मतलब जैसे ही आप पैसा ट्रांसफर करें, कुछ ही देर में वह खाते में पहुंच जाए। आरटीजीएस के जरिए जब आप लेनदेन करते हैं तो दूसरे खाते में तुरंत पैसा ट्रांसफर हो जाता है।

विज्ञापन
important changes from 1 december including LPG gas cylinder railways RTGS and insurance premium
रेलवे - फोटो : PTI

नई ट्रेनों का होगा शुभारंभ
कोरोना संकट के दौरान भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाई। अब इसी कड़ी में एक दिसंबर 2020 से रेलवे कई नई ट्रेनें चलाने जा रही है। चार दिन बाद से ज्यादा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए और ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इसमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल दोनों शामिल हैं। इस दोनों ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत चलाया जा रहा है। प्रतिदिन 01077/78 पुणे-जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल और 02137/38 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed