{"_id":"59b1169c4f1c1bf17f8b4acc","slug":"if-you-are-not-having-aadhaar-card-than-these-are-10-things-that-banned-for-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं है आधार कार्ड, तो आपके लिए बंद हो गए हैं ये 10 काम","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
नहीं है आधार कार्ड, तो आपके लिए बंद हो गए हैं ये 10 काम
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 07 Sep 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
aadhaar card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास आज की तारीख में आधार कार्ड नहीं हैं तो फिर ये आपके लिए काफी नुकसानदेह है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार की तरफ से जारी कई तरह की स्कीम से लेकर के इनकम टैक्स रिटर्न और बैंक में खाता खोलने तक आप वंचित रह जाएंगे। आधार कार्ड को सरकार कई सारी स्कीम में बाध्यकारी करने जा रही है, जिनसे भविष्य में केवल आपको केवल इसी के होने पर सेवाओं का लाभ मिलेगा।
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
बैंक में खाता खोलना
बैंक में नया खाता खोलने के लिए या फिर पुराने खाते को अपडेट करने के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो फिर बैंक आपका नया खाता नहीं खोल सकते हैं। इसके अलावा पुराने चल रहे खाते को भी अगर आधार से लिंक नहीं कराया है तो फिर आपका बैंक अकाउंट भी ब्लॉक हो सकता है।

aadhaar and pan card
आईटी रिटर्न और पैन कार्ड
सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने और पैन आवेदन के लिए आधार अनिवार्य करने की पेशकश की है। केंद्र सरकार ने वित्त विधेयक में एक संशोधन के जरिये यह प्रस्ताव किया है। हाल में आयकर विभाग ने टैक्स अदा करने और रिफंड की ट्रैकिंग के लिए एक मोबाइल एप का ऐलान किया था। उसने यह भी कहा था कि वह आधार बायोमैट्रिक का इस्तेमाल कर रियल टाइम बेसिस पर पैन जारी करेगी।

ration card
नहीं मिलेगा राशन कार्ड
इस साल अप्रैल महीने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन और रसोई गैस पर छूट पाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी होगा। सरकार ने इसके लिए लोगों को 31 मार्च तक अपना आधार नंबर जमा करने की समय सीमा तय की है।

EPFO
पीएफ अकाउंट से नहीं निकलेगा पैसा
केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा उन्हें भविष्य निधि का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि 15000 रुपये तक की मासिक आय वालों के लिए 31 मार्च तक अपना आधार नंबर रजिस्टर कराना अनिवार्य है ताकि वो ईपीएफ का अपना पैसा आसानी से इस्तेमाल कर सकें।