फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC और SBI की नई पहल, कैशबैक के अलावा फ्री में बुक होगी रेल टिकट, ऐसे उठाएं लाभ

Tue, 30 Apr 2019 11:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 30 Apr 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
IRCTC rail ticket for free by this system of SBI and IRCTC

यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई ना कोई बदलाव करती रहती है। अब गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए भी रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ मिलकर एक नए सिस्टम की शुरुआत की है, जिसकी मदद से आपको एसी टिकट पर 10 फीसदी कैशबैक तो मिलेगा ही, साथ ही आप अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स से फ्री में रेल टिकट भी बुक कर सकेंगे। इतना ही नहीं, इसमें आपको कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। आइए जानते हैं इस नए सिस्टम और इसकी सुविधाओं के बारे में। 

IRCTC rail ticket for free by this system of SBI and IRCTC

भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन और भारतीय स्टेट बैंक के इस सिस्टम से आपको सिर्फ 10 फीसदी कैशबैक और मुफ्त में रेल टिकट ही नहीं मिलेगी। इसके जरिए आपको ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा, टिकट कैंसिल करने की सुविधा, पीएनआर इंक्वायरी और रिजर्वेशन चार्ट जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके जरिए आप अपना बोर्डिंग स्टेशन भी ऑनलाइन बदल सकेंगे। वहीं अगर आपको अपनी बुक हुई टिकट की तारीख बलनी है तो ये भी आसानी से हो जाएगा। आइए जानते हैं अस सिस्टम के बारे में। 

IRCTC rail ticket for free by this system of SBI and IRCTC

भारतीय रेलवे के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक और आईआरसीटीसी ने आईआरसीटीसी एसबीआई प्लेटिनम कार्ड (IRCTC SBI Platinum Card) की शुरुआत की है। इस कार्ड के माध्यम से आप इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगो। अगली स्लाइड में देखें आप कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC rail ticket for free by this system of SBI and IRCTC

अपनी आईआरसीटीसी की आईडी को आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड से जोड़ने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा। अब यहां आपको लॉइअल्टी (Loyalty) टैब में जाकर ऐड लॉइअल्टी खाता (Add Loyalty Account) का चयन करना होगा। अब यहां आपको आईआरसीटीसी एसबीआई क्रेडिट कार्ड में दिए गए 11 नंबर डालकर सेंड ओटीपी (Send OTP) पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां डालकर ऐड लॉइअल्टी अकाउंट विकल्प का चयन करना होगा। अब आपका लॉइअल्टी अकाउंट आईआरसीटीसी से जिड़ चुका है। अब जानते हैं आप अपने आईआरसीटीसी एसबीआई प्लेटिनम कार्ड से कैसे रेल टिकट बुक करा सकते हैं। 

विज्ञापन
IRCTC rail ticket for free by this system of SBI and IRCTC

आईआरसीटीसी एसबीआई प्लेटिनम कार्ड से रेल टिकट बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा। अब अपनी डीटेल्स भरकर आप यहां से टिकट बुक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि पेमेंट आपको अपने एसबीआई कार्ड से ही करनी है। इसके जरिए आप हवाई टिकट भी सस्ते में बुक कर सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed