{"_id":"5cc7d242bdec2207382f91b1","slug":"uidai-warned-that-your-aadhar-smart-card-is-not-valid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब से मान्य नहीं होगा आपका आधार स्मार्ट कार्ड, UIDAI ने ट्वीट कर दी चेतावनी","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
अब से मान्य नहीं होगा आपका आधार स्मार्ट कार्ड, UIDAI ने ट्वीट कर दी चेतावनी
आधार जारी करने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई (UIDAI) ने ट्वीट कर चेतावनी जारी की है। अगर आपने यूआईडीएआई की इस गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो आपका आधार स्मार्ट कार्ड मान्य नहीं होगा। हम बात कर रहे हैं आधार स्मार्ट कार्ड की, जिसे पीवीसी (PVC) कार्ड या प्लास्टिक आधार कार्ड भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि यूआईडीएआई की पूरी गाइडलाइन क्या है।
2 of 5
यूआईडीएआई ने ट्वीट कर चेतावनी जारी की है कि प्लास्टिक आधार या आधार स्मार्ट कार्ड या PVC कार्ड वैलिड नहीं है। इसलिए इसका इस्तेमाल ना किया जाए। अगर आपने भी आधार स्मार्ट कार्ड बनवाया हुआ है, तो ये खबर आपके लिए अच्छी नहीं है क्योंकि अब से ये देश में मान्य नहीं होगा।
3 of 5
इससे पहले फरवरी 2018 में यूआईडीएआई ने आधार स्मार्ट कार्ड से संबंधित बयान जारी किया था और इसके नुकसान बताए थे। अथॉरिटी ने कहा था कि ऐसे कार्ड से आपकी आधार डिटेल्स की प्राइवेसी पर खतरा है इसलिए इनका इस्तेमाल ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यूआईडीएआई के अनुसार प्लास्टिक आधार कार्ड कई बार काम नहीं करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक आधार की अनऑथराइज्ड प्रिन्टिंग के चलते क्यूआर (QR) कोड अमान्य हो जाता है। इतना ही नहीं, आधार स्मार्ट कार्ड में मौजूद आपकी निजी जानकारी के बिना आपकी अनुमति के शेयर किए जाने का भी खतरा है।
विज्ञापन
5 of 5
देश में कई लोगों से प्रिन्टिंग के नाम पर 50 रुपये से लेकर 300 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसलिए यूआईडीएआई ने ये कदम उठाया। यूआईडीएआई ने अपने बयान में कहा कि ओरिजनल आधार के अलावा एक साधारण पेपर पर डाउनलोड किया हुआ आधार और एमआधार पूरी तरह से वैलिड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।