सरकार ने सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं और आज इसका आखिरी दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट मिलेगी। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।
सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन आज
योजना के तहत निवेश करने की अवधि 20 अप्रैल 2020 से शुरू हो गई थी और 24 अप्रैल 2020 को इसकी अंतिम तिथि है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया था। गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की पहली सीरीज है। अगली स्लाइड में जानते हैं सोने की कीमत और योजना के बारे में।
इतनी है सोने की कीमत योजना के तहत आप 4,639 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 46,390 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,589 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 45,890 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसकी खरीदारी कहां से कर सकते हैं और कैसे आपको आयकर छूट मेलिगी।
यहां से कर सकते हैं निवेश
गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसके तहत आपको आयकर छूट कैसे मिलेगी।
इतना मिलेगा ब्याज
गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।