इस साल को IPO's का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस वर्ष कई बड़ी बड़ी कंपनियों के IPO's लॉन्च हुए हैं और होने को हें। अभी कुछ महीनों पहले ही जोमैटो का IPO आया था, जिसमें निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ। वहीं अब अगले महीने नवंबर के शुरुआती दौर में पेटीएम भी अपना IPO लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने पेटीएम IPO को मंजूरी दे दी है। ये IPO देश में 8 नवंबर को लॉन्च होगा। इस IPO को अब तक का देश का सबसे बड़ा आईपीओ कहा जा रहा है। कई निवेशक लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। वहीं इसके लॉन्च होने की तारीख निश्चित होने के बाद कई लोग इसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं। पेटीएम आईपीओ में निवेश करके आप एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पेटीएम आईपीओ के बारे में -
Paytm IPO: आने वाला है साल का सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश करके आप हो सकते हैं मालामाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन